नोवामुंडी: बड़ा नंदा गांव में तालाब के पुनर्निर्माण की मांग, जिप अध्यक्ष ने किया निरीक्षण 

Updated:
विज्ञापन

Noamundi News: नोवामुंडी के बड़ा नंदा गांव में जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के प्रमुख जलस्रोत बड़ा नंदा सरकारी तालाब के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार की मांग उठाई.

विज्ञापन

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Noamundi News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी के ग्राम पंचायत बडा नंदा गांव में ग्रामीणों के अनुरोध पर अलग-अलग विकास योजनाओं एवं निर्माणाधीन कार्यों का जिप अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के महत्वपूर्ण जलस्रोत बड़ा नंदा सरकारी तालाब-2 के निर्माण कार्य और बड़ा नंदा सरकारी तालाब-1 के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई. 

ग्रामीणों की जीवनरेखा है बड़ा नंदा का सरकारी तालाब 

निरीक्षण के दौरान बताया गया कि लगभग 10 एकड़ रकबा में फैला बड़ा नंदा का सरकारी तालाब गांव के लोगों के लिए जीवनरेखा के समान है. यह तालाब कृषि कार्य, पशुपालन, मत्स्य पालन और दैनिक उपयोग के लिए जल उपलब्ध कराने का प्रमुख स्रोत है. ग्रामीणों ने कहा कि तालाब के जीर्णोद्धार एवं निर्माण से क्षेत्र के किसानों को सीधा फायदा मिलेगा और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा. 

मुंडा भवन और जाहिरस्थल का भी निरीक्षण 

इस मौके पर ग्रामीण कार्य विभाग (आर.ई.ओ.) द्वारा निर्माणाधीन बड़ा नंदा सरकारी स्कूल से बलियाडीह तक पहुंच पथ का भी लक्ष्मी सुरेन ने निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण की गुणवत्ता, गार्डवाल एवं पुलिया निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया. संबंधित अधिकारियों एवं संवेदकों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए. इसके अलावा गांव में निर्माणाधीन मुंडा भवन और जाहिरस्थल का भी निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों ने इन योजनाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए जल्द पूरा कराने की मांग की. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की अन्य जरूरतों के बारे में बताया.

ये भी पढ़ें: राशन नहीं उठानेवाले आठ लाख कार्डधारियों के कार्ड होंगे रद्द, झारखंड खाद्य आपूर्ति विभाग का निर्देश

ये भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव: नाथवाणी ने बढ़ाई धड़कनें, क्रॉस वोटिंग रोकने को एकजुट होगा महागठबंधन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola