अभिषेक बनर्जी के करीबी तृणमूल नेता मैदुल इस्लाम गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का है आरोप

Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

तृणमूल कांग्रेस के नेता मैदुल इस्लाम.

Abhishek Banerjee Close Aide Maidul Islam Arrest: ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के करीबी और टीएमसी शिक्षक प्रकोष्ठ के कद्दावर नेता मैदुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर ग्राम पंचायत के उप-प्रमुख को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है.

विज्ञापन

Abhishek Banerjee Close Aide Maidul Islam Arrest: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के करीबी मैदुल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के वर्ष 2022 के एक मामले में गिरफ्तार किया है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

टीएमसी के शिक्षक संगठन के नेता हैं मैदुल इस्लाम

मैदुल इस्लाम तृणमूल कांग्रेस के शिक्षक संगठन के प्रमुख नेता हैं. पश्चिम बंगाल में 2021 के शिशु शिक्षा केंद्र (एसएसके) शिक्षक आंदोलन का प्रमुख चेहरा रहे हैं. उन्हें दक्षिण 24 परगना जिले के हाटुगंज से उस समय पकड़ा गया, जब वह भागने की कोशिश कर रहे थे. बाद में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.

2022 में देबब्रत भट्टाचार्य ने कर ली थी आत्महत्या

मामला दक्षिण 24 परगना के बोलसिद्धि कालीनगर ग्राम पंचायत के तत्कालीन उप-प्रमुख देबब्रत भट्टाचार्य की मौत से जुड़ा है. भट्टाचार्य की वर्ष 2022 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है. उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि इस्लाम ने ऐसी परिस्थितियां पैदा कीं, जिससे तंग आकर उनके पति (भट्टाचार्य) को अपनी जान देनी पड़ी.

इसे भी पढ़ें : भड़काऊ बयानबाजी मामले में सीआईडी के सामने पेश हुए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी

Abhishek Banerjee Close Aide Maidul Islam Arrest: सुसाइडल नोट की जांच के बाद हुई इस्लाम की गिरफ्तारी

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान देबब्रत के आवास से आत्महत्या से पहले लिखा गया पत्र (सुसाइडल नोट) बरामद हुआ था, जिसमें मैदुल इस्लाम के नाम का उल्लेख था. एकत्र किये गये साक्ष्यों और जांच की प्रगति के आधार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. केस की विस्तृत जांच की जा रही है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इस्लाम बोले- राजनीति से प्रेरित है यह कार्रवाई

हिरासत में लिये जाने के दौरान इस्लाम ने संवाददाताओं से कहा- यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. मुझे सिर्फ इसलिए गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि मैं अभिषेक बनर्जी के साथ हूं और उनके साथ सोनारपुर गया था, जहां उन (अभिषेक) पर पथराव किया गया था और अंडे फेंके गये थे. वर्ष 2022 में जब यह घटना हुई थी, तब मैं वहां मौजूद भी नहीं था.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने साढ़े 8 घंटे की पूछताछ, कुणाल घोष से भी पूछे सवाल

तृणमूल का कांग्रेस में होगा विलय! सोनिया गांधी से मिलीं ममता बनर्जी, अभिषेक से राहुल की हुई मुलाकात

विद्रोह के बीच तृणमूल की सर्जरी, अभिषेक के अधिकार घटे, सुखेंदु-सौगत और महुआ को ममता ने दी बड़ी जिम्मेदारी

पाला बदलने वालों पर सौगत रॉय का बड़ा हमला, बोले- पार्टी छोड़ने वाले ‘गद्दार’, ममता बनर्जी हैं तृणमूल की नेता

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola