महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका का बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

Updated:
विज्ञापन
महिला टी20 विश्व कप में श्रीलंका का बड़ा उलटफेर, न्यूजीलैंड को हराकर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

नीलाक्षी डी सिल्वा शॉट खेलते हुए (फोटो-सोशल मीडिया)

55 रन पर 4 विकेट गंवाने के बावजूद श्रीलंका ने दमदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. नीलाक्षी डी सिल्वा की अर्धशतकीय पारी और कौशानी नुथ्यंगना की तेज बल्लेबाजी ने टीम को महिला टी20 विश्व कप इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत दिलाई.

विज्ञापन

NZ W vs SL W: महिला टी20 विश्व कप 2026 के 7वें मुकाबले में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ श्रीलंका ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपना खाता खोल लिया. वहीं न्यूजीलैंड को इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. न्यूजीलैंड बतौर गत विजेता इस टूर्नामेंट में उतरी है.

श्रीलंका की खराब शुरुआत

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम ने महज 55 रन के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे और उस समय न्यूजीलैंड मैच पर मजबूत पकड़ बनाए हुए दिखाई दे रहा था. हालांकि इसके बाद कविशा दिलहरी और नीलाक्षी डी सिल्वा ने पारी को संभालते हुए अहम साझेदारी की, जिसने मुकाबले का रुख बदल दिया.

नीलाक्षी डी सिल्वा का अर्धशतकीय पारी

नीलाक्षी डी सिल्वा श्रीलंका की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं. उन्होंने 37 गेंदों पर 54 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा. कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने भी 19 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल था.

दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने श्रीलंका को मुकाबले में बनाए रखा. साझेदारी टूटने के बाद कौशानी नुथ्यंगना ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया. उन्होंने सिर्फ 14 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए और विजयी रन भी उनके बल्ले से ही निकला. यह महिला टी20 विश्व कप के इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की पहली जीत है. इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए सभी विश्व कप मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा था.

न्यूजीलैंड ने बनाए 150 रन

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, अच्छी गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 150 रनों पर रोक दिया था. न्यूजीलैंड की कप्तानी अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 45-45 रन बनाए. कविता दिलहरी ने 4 ओवरों में 34 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए. मिथाली, सुगंदिका, अट्टापट्टू और निमाशा को 1-1 सफलता मिली.

न्यूजीलैंड का निराशाजनक शुरुआत

दूसरी ओर, न्यूजीलैंड के लिए यह टूर्नामेंट का निराशाजनक आगाज रहा है. टीम को अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी और अब श्रीलंका के खिलाफ मिली हार ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं. लगातार दो हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है. टीम का नेट रन रेट भी -0.200 हो गया है.

वहीं, श्रीलंका ने टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज कर अंक तालिका में दो महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं. पहले मुकाबले में इंग्लैंड के हाथों 87 रन से हारने वाली श्रीलंकाई टीम अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है. हालांकि उसका नेट रन रेट अभी भी -2.040 है.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गिरी गाज; मैच रेफरी ने सुनाई सजा

विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola