फैन पेज चलाने वाले सावधान! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ठोक दिया केस, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

सौरव गांगुली (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत के पूर्व कप्तान और CAB अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ‘सौरव गांगुली फैंस’ नामक फेसबुक पेज के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. गांगुली का आरोप है कि पेज पर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले भ्रामक और मानहानिकारक पोस्ट साझा किए जा रहे हैं। मामले की जांच शुरू हो चुकी है.

विज्ञापन

Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी छवि खराब करने के आरोप में एक फेसबुक पेज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. गांगुली का आरोप है कि ‘सौरव गांगुली फैंस’ नाम से चल रहे इस पेज पर उनके खिलाफ लगातार भ्रामक और बदनाम करने वाली बातें पोस्ट की जा रही हैं.

विज्ञापन

पूर्व बीसीसीआई के अध्यक्ष ने यह शिकायत कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है. सौरव गांगुली द्वारा दी गई लिखित शिकायत में मीडिया प्लेटफॉर्म ‘स्पोर्ट्जविकी’ (Sportzwiki) का भी विशेष रूप से जिक्र किया गया है. कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गांगुली ने अपनी शिकायत में क्या कहा?

गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा, “एक सार्वजनिक व्यक्ति होने के नाते मैं समझता हूं कि राय और आलोचना सार्वजनिक जीवन का हिस्सा हैं. लेकिन मेरी छवि खराब करने के उद्देश्य से भ्रामक, मानहानिकारक और नुकसान पहुंचाने वाली सामग्री फैलाना स्वीकार्य नहीं है और इसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए.”

गांगुली ने पुलिस से इस पेज को संचालित करने वाले व्यक्तियों या समूह की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच कर रही है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

‘फैन पेज’ की जवाबदेही पर उठे सवाल

भारत में दिग्गज क्रिकेटरों के नाम पर फैन क्लब और सोशल मीडिया पेज का चलना बेहद आम है. हालांकि, खेल विशेषज्ञों का मानना है कि कई बार ऐसे पेज व्यूज और रीच (Reach) के चक्कर में फर्जी नैरेटिव या गलत सूचनाएं फैलाने लगते हैं. इस घटना ने साफ कर दिया है कि सोशल मीडिया पर ऐसे पेजों की जवाबदेही तय करना कितना जरूरी है, ताकि किसी की भी बदनामी आसानी से न हो सके.

यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग से निकलेगा अगला IPL स्टार? MI और RCB के स्काउट्स पहुंचे रांची

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola