वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गिरी गाज; मैच रेफरी ने सुनाई सजा

Updated:
विज्ञापन

श्रीलंकाई खिलाड़ी और वैभव सूर्यवंशी के बीच हाथापाई (फोटो-सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच सुपर ओवर मुकाबले के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलाम्बागे के बीच विवाद हो गया था. अब इस मामले में मैच रेफरी ने कार्रवाई करते हुए श्रीलंकाई खिलाड़ी पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया है.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi: दांबुला में सोमवार को खेले गए ट्राई नेशन सीरीज के मुकाबले में श्रीलंका ए ने इंडिया ए को रोमांचक सुपर ओवर में मात दी थी. हालांकि मैच खत्म होने के बाद मैदान पर हुई एक घटना ने ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका ए के खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे के बीच तीखी बहस हो गई थी, जो बाद में धक्का-मुक्की तक पहुंच गई.

विज्ञापन

विशेन हलाम्बागे पर गिरी गाज

अब इस मामले में श्रीलंका क्रिकेट ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक मैच रेफरी प्रदीप जयप्रकाश ने घटना की समीक्षा के बाद संबंधित खिलाड़ियों पर जुर्माना और प्रतिबंध लगाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, विशेन हलाम्बागे ने मैच समाप्त होने के बाद मैदान से लौट रहे वैभव सूर्यवंशी को उकसाने की कोशिश की थी. इसके बाद वैभव वापस लौटे और दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी बढ़ गई. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की की नौबत आ गई. इस घटना के चलते हलाम्बागे पर कड़ी कार्रवाई की गई है. वहीं श्रीलंका ए के विकेटकीपर निरोशन डिकवेला को भी दंडित किया गया है.

डिकवेला पर क्यों हुई कार्रवाई?

घटना के दौरान निरोशन डिकवेला दोनों खिलाड़ियों के बीच हस्तक्षेप कर माहौल शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि रिपोर्ट में बताया गया है कि उन पर लगाया गया जुर्माना इस विवाद से जुड़े किसी अन्य अनुशासनात्मक उल्लंघन के कारण है. उन्होंने कौन-सा नियम तोड़ा, इसकी जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है.

क्या वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई कार्रवाई?

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ भी कोई अनुशासनात्मक कदम उठाया गया है या नहीं. रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई और मैच रेफरी ने मैदान पर मौजूद अंपायरों की रिपोर्ट के आधार पर फैसला सुनाया है.

इंडिया ए के लिए करो या मरो का मुकाबला

ट्राई नेशन सीरीज में लगातार दो हार झेल चुकी इंडिया ए टीम अब दबाव में है. उसका अगला मुकाबला बुधवार को अफगानिस्तान ए के खिलाफ खेला जाएगा. भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है. अगर अफगानिस्तान ए जीत दर्ज करती है तो इंडिया ए फाइनल की दौड़ से बाहर हो जाएगी. ऐसी स्थिति में खिताबी मुकाबला श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG 2nd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे? जानें प्लेइंग-11 समेत पूरी डिटेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola