IND vs AFG 2nd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें दूसरा वनडे? जानें प्लेइंग 11 समेत पूरी डिटेल

Edited by Ujjawal Sinha
Updated:
विज्ञापन

शुभमन गिल और हशमतुल्लाह शाहिदी ट्रॉफी के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ में खेला जाएगा. जानिए मैच का समय, लाइव प्रसारण और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी.

विज्ञापन

IND vs AFG 2nd ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम इस मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा. मेहमान टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने और अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने की कोशिश करेगी. ऐसे में क्रिकेट फैंस को लखनऊ में एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है.

एक बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने धर्मशाला में खेला गया पहला वनडे 7 विकेट से जीत लिया था. इस जीत के बाद भारतीय टीम दूसरे वनडे में एक या दो बदलाव के साथ उतर सकती है. रोहित शर्मा को पहले मैच में चोट लगी थी. ऐसे में रोहित शर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिल सकता है. वहीं दूसरे वनडे में प्रिंस यादव को वनडे डेब्यू का मौका मिल सकता है. आईपीएल में प्रिंस लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे बुधवार, 17 जून 2026 को खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कहां खेला जाएगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा.

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे कितने बजे शुरू होगा?

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयनुसार) शुरू होगा और उससे तीस मिनट पहले 1 बजे टॉस होगा।

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे वनडे का प्रसारण कहां देखें?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले का लाइव स्ट्रीम जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा.

वनडे सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, बिलाल सामी, नांगेयालिया खरोती, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी.

यह भी पढ़ें: फैन पेज चलाने वाले सावधान! पूर्व BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ठोक दिया केस, जानें पूरा मामला

विज्ञापन
Ujjawal Sinha

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola