Saraikela: विकास बानरा ने कांग्रेस पार्टी में की घर वापसी

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करते विकास बानरा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saraikela: खरसावां विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता विकास बानरा ने एक बार फिर कांग्रेस की सदस्यता ली है. कांग्रेस में घर वापसी पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें पार्टी को मजबूत करने के काम में लगाया गया.

विज्ञापन

शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: खरसावां विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता विकास बानरा ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की. रविवार को चाईबासा परिसदन में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मौजूदगी में विकास बानरा को विधिवत रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया गया. केशव महतो कमलेश ने विकास बानरा को माला पहनाया और पार्टी में उनकी फिर से वापसी पर स्वागत किया. कमलेश ने कहा कि विकास बानरा के घर वापसी से खरसावां विस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी और अधिक मजबूत होगी. उन्होंने विकास बानरा को संगठन को मजबूत बनाने के लिये कार्य करने को कहा.

विज्ञापन

डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू भी थे मौजूद

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, वरिष्ठ नेता जगबंधु महतो, खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि सकरी दोंगो, प्रखंड महासचिव गोपी बोदरा, खारसावां प्रखंड के मंडल अध्यक्ष हरि महतो, प्रखंड उपाध्यक्ष तनुज कुमार प्रधान समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे. विकास बानरा पूर्व में कांग्रेस पार्टी में जिला महासचिव और जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं. बाद में वे दूसरे दल में चले गये थे. रविवार को उन्होंने फिर एक बार कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की है.

ये भी पढ़ें…

1200 साल पुराने हैं रुद्रपुर में मिले शिवलिंग, विश्व धरोहर में होंगे शामिल; प्रभात खबर की खबर का असर

चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola