चाईबासा जेल गेट फायरिंग मामले में पलामू से सुजीत सिन्हा गैंग का गुर्गा गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देती पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Chaibasa: चाईबासा जेल के गेस के सामने फायरिंग करने वाले अपराधी को पलामू से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी समीर अंसारी सुजीत सिन्हा गैंग के लिए काम करता है. यह गैंग घूम-घूमकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है.

विज्ञापन

Chaibasa: चाईबासा पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 6 अक्तूबर 2024 की रात मंडल कारा (जेल) के मेन गेट पर फायरिंग करने वाले सुजीत सिन्हा गिरोह के सक्रिय सदस्य समीर अंसारी उर्फ नसरू को पुलिस ने पलामू से गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई

आरोपी को जेल भेजने से पहले सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान थाना प्रभारी तरूण कुमार ने घटना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर 2024 को अपराधियों ने मंडल कारा चाईबासा के गेट पर फायरिंग की थी. इस संबंध में 16 अक्तूबर 2024 को सदर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसपी अमित रेणु के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर समीर अंसारी को पलामू के तरहसी थाना अंतर्गत महुडंडवा गांव से दबोचा.

सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए करता था काम

पूछताछ में समीर अंसारी ने स्वीकार किया कि वह कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य है. उसने जेल गेट पर फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने अन्य साथियों के नाम और पते का भी खुलासा किया है. यह गिरोह घूम-घूमकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता है. पुलिस अब इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

आरोपी पर डालटनगंज थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गयी एक काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है. गिरफ्तार समीर अंसारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है. आरोपी के खिलाफ 13 जनवरी 2025 को डाल्टनगंज शहर थाना में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. इस अभियान में सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनी) उपेंद्र नारायण सिंह, पुअनी श्रीकांत कुमार और सदर थाना के अन्य सशस्त्र बल शामिल थे.

ये भी पढ़ें…

पलामू के मेदिनीनगर में गैस एजेंसी के ऑफिस में सिलेंडर ब्लास्ट, तीन कर्मचारी झुलसे

जमशेदपुर के टाटा कमिंस में रसोई गैस की भारी किल्लत, कर्मचारियों की थाली से चपाती गायब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola