'इंडिया प्राइड अवार्ड–2026' से सम्मानित हुई झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन उगुरसांडी

रूस दूतावास की सचिव क्रिस्टीना अमीना के हाथों सम्मानित होती कुचाई की कंचन उगुरसांडी
Saraikela: कुचाई के छोटे से गांव बिदरी की रहने वाली बाइकर गर्ल कंचन उगुरसांडी ने इंडिया प्राइड अवार्ड 2026 जीतकर पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है. उन्होंने हिमालय क्षेत्र के 23 दुर्गम दर्रों को बाइक से पार किया है.
शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई की आदिवासी बेटी कंचन उगुरसांडी को ‘इंडिया प्राइड अवार्ड–2026’ से सम्मानित किया गया. नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन 2026 के दौरान कंचन उगुरसांडी को यह सम्मान दिया गया. यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान कंचन उगुरसांडी को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रूस दूतावास की सचिव क्रिस्टीना अमीना और एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार ने प्रदान किया. कंचन को मोमेंटों और प्रशस्ति पत्र दिया गया.
मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए मिला अवार्ड
कंचन उगुरसांडी को यह अवार्ड मोटरस्पोर्ट्स और एडवेंचर मोटरसाइक्लिंग के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए दिया गया है. सरायकेला-खरसावां ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का पल है. झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन ने हिमायलन क्षेत्र में 23 दुर्गम दर्रों को पार किया है. इनमें लद्दाख स्थित भारत तिब्बत सीमा पर विश्व की सबसे ऊंची सड़क उमलिंग्ला दर्रा भी शामिल है, जिसकी उंचाई 19024 फिट है. कंचन इतनी ऊंचाई पर मोटरसाईकल चलाने वाली पहली बाईकर हैं.
लिपुलेख दर्रे पर चढाई करने वाली पहली बाईकर हैं कंचन
कंचन इसके अलावा दो साल पहले भारत-तिब्बत और नेपाल सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रे पर चढ़ाई करने वाली पहली बाईकर है. कुचाई के छोटे से गांव बिदरी में जन्मीं कंचन उगुरसांडी देश के सबसे ऊंचे 23 दर्रों को पार कर सुर्खियों में छा गई हैं. अब तो देश भर में कंचन उगुरसांडी की पहचान माउंटेन बाइकर गर्ल के रूप में हो रही है. कुचाई की कंचन सोशल मीडिया पर बॉर्डर बाइरक गर्ल के नाम से लोकप्रिय हैं. कंचन उगुरसांडी ने लद्दाख के अलावा गुजरात के रन ऑफ कच्छ के अलावा राजस्थान, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड तक बाइक से यात्रा कर चुकी हैं.
ये भी पढ़ें…
खूंटपानी हॉर्टिकल्चर कॉलेज में दूसरे राज्यों के छात्रों का भी होगा दाखिला, आईसीएआर से मिली मंजूरी
नोवामुंडी में शॉर्ट सर्किट से हाईवा में लगी भीषण आग, इलाके में दहशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




