नबान्न से लोक भवन तक हलचल, राज्यपाल से मिले शुभेंदु अधिकारी, मंत्रिमंडल विस्तार या घुसपैठियों पर एक्शन?

Published by : Mithilesh Jha Updated At : 27 May 2026 10:15 PM

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Meeting Governor RN Ravi: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को राज्यपाल आरएन रवि से लोक भवन में मुलाकात की. 30 मिनट की इस बैठक में कैबिनेट विस्तार और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के कयास लगाये जा रहे हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Meeting Governor RN Ravi: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी बुधवार दोपहर अचानक राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात करने कोलकाता स्थित लोक भवन पहुंचे. मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद राज्यपाल के साथ उनकी यह औपचारिक मुलाकात कई मायनों में खास मानी जा रही है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस आधे घंटे की गोपनीय बैठक के पीछे राज्य के आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक बदलावों का बड़ा एजेंडा छिपा है.

आधे घंटे की बैठक और अटकलों का दौर

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्यपाल के बीच यह बैठक करीब 30 मिनट तक चली. सूत्रों के अनुसार, बैठक के संभावित एजेंडे में ये 3 बिंदु प्रमुख हो सकते हैं.

  • मंत्रिमंडल का विस्तार : 9 मई को शपथ ग्रहण के समय केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी. मुख्यमंत्री के पास फिलहाल 40 से अधिक विभागों का जिम्मा है. माना जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने संभावित नये मंत्रियों की सूची पर राज्यपाल से चर्चा की है.
  • घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन : मुख्यमंत्री ने हाल ही में Detect, Delete and Deport नीति पर काम शुरू किया है. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने राज्यपाल को सीमावर्ती इलाकों की स्थिति और अवैध प्रवासियों के निर्वासन की प्रक्रिया से अवगत कराया है.
  • ममता की योजनाओं का नया नाम : कल्याणी की बैठक में सीएम ने ‘मुख्यमंत्री के बोलो’ का नाम बदलकर ‘आपनार सरकार के बोलुन’ करने का ऐलान किया था. प्रशासनिक स्तर पर हो रहे इन बड़े बदलावों की जानकारी भी लोक भवन को दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : भागो नहीं तो हम खदेड़ेंगे, शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम से घबराये बांग्लादेशियों का बॉर्डर पर लगा जमावड़ा

9 मई को बंगाल में शुरू हुआ था शुभेंदु युग

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद 9 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ था. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने पहले बीजेपी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और नीशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suvendu Adhikari Meeting Governor RN Ravi: प्रशासनिक तालमेल पर जोर

मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही शुभेंदु अधिकारी लगातार जिला स्तर पर प्रशासनिक बैठकें कर रहे हैं. उन्होंने हाल ही में कल्याणी में नदिया और उत्तर 24 परगना के अधिकारियों के साथ बैठक की थी. राज्यपाल से उनकी यह मुलाकात इस बात का संकेत है कि वे राज्य में गुड गवर्नेंस (सुशासन) सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक प्रमुख के साथ बेहतर तालमेल बिठाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें : शुभेंदु अधिकारी का डोनाल्ड ट्रंप स्टाइल एक्शन, मिशन Detect, Delete and Deport शुरू, 9 घुसपैठियों को डिटेंशन सेंटर में डाला

अगले कुछ दिन बंगाल के लिए महत्वपूर्ण

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुलाकात के बाद जल्द ही राजभवन से कुछ बड़े आदेश या अधिसूचनाएं जारी हो सकती हैं. जून के पहले सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना बढ़ गयी है. साथ ही, आयुष्मान भारत जैसी केंद्रीय योजनाओं को बंगाल में पूरी तरह लागू करने की दिशा में राज्यपाल का मार्गदर्शन भी इस बैठक का हिस्सा रहा होगा.

इसे भी पढ़ें

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

बंगाल में घुसपैठ के डर ने सीमावर्ती गांवों में भाजपा के पक्ष में हुई राजनीतिक ‘घेराबंदी’, जानें इनसाइड स्टोरी

शुभेंदु अधिकारी ने की घुसपैठियों को ‘बाहर’ करने की घोषणा, बंगाल में आज से ही ये कानून लागू

घुसपैठियों में बंगाल की 3D नीति का खौफ, हकीमपुर बॉर्डर पर बीएसएफ से कह रहे- साहब, हमें वापस भेज दो

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola