राजस्थान रीट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

सांकेतिक फोटो (Canva)
REET Mains Result 2026 OUT: राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी रीट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा. इस भर्ती अभियान के जरिए Upper Teacher के कुल 2123 पदों पर भर्ती की जाएगी.
REET Mains Result 2026 OUT: राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड यानी RSSB ने REET Mains Result 2026 जारी कर दिया है. राजस्थान शिक्षक भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी अपडेट मानी जा रही है.
जो उम्मीदवार REET Mains 2025 में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth की जरूरत पड़ेगी.
ऐसे चेक करें REET Mains Result 2026
- रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर REET Mains Result 2026 लिंक खोलें.
- अब अपना Enrollment Number, Registration Number या Date of Birth दर्ज करें.
- Submit बटन पर क्लिक करें.
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
- रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
REET Mains Result 2026 Check Here
कब हुई थी परीक्षा?
REET Mains Exam 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित किया गया था. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2026 को जारी किए गए थे. इसके बाद 27 फरवरी 2026 को Answer Key जारी हुई थी और अब आखिरकार 27 मई 2026 को रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 नवंबर 2025 से शुरू हुए थे और उम्मीदवारों को 6 दिसंबर 2025 तक आवेदन करने का मौका मिला था. इस भर्ती अभियान के जरिए Upper Teacher के कुल 2123 पदों पर भर्ती की जाएगी. इनमें Non-TSP और TSP दोनों क्षेत्र शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 19838 कैंडिडेट्स पास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रवि मल्लिक
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










