बिहार पुलिस कांस्टेबल का फाइनल रिजल्ट जारी, 19838 कैंडिडेट्स पास

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Bihar Police Constable Final Result 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी हो गई है. इसमे कुल 19838 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

विज्ञापन

Bihar Police Constable Final Result 2026: CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल Final Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार अब अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बिहार पुलिस में कांस्टेबल के हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक इस भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है. इसमें 19838 कैंडिडेट्स सफल हुए हैं.

Bihar Police Constable Final Result 2026 ऐसे चेक करें

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- csbc.bih.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Final Result 2026 लिंक खोलें.
  • रिजल्ट PDF डाउनलोड करें.
  • अपने रोल नंबर को सर्च करें.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Bihar Police Constable Final Result 2026 Check Here

सेलेक्शन प्रोसेस

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए कुल 16,73,586 उम्मीदवारों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. लिखित परीक्षा अलग-अलग तारीखों में आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए उम्मीदवारों को बुलाया गया. PET में दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक जैसे टेस्ट शामिल थे.

CSBC की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार कुल 79,932 अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था. इनमें से 50,650 पुरुष और 29,282 महिला उम्मीदवार शामिल थीं.

यह भी पढ़ें: UPSC सिविल सर्विस के लिए आंसर की जारी, यहां सेट वाइज करें डाउनलोड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन