ईचागढ़ : दो बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

एक बाइक पर दो और दूसरी पर चार लोग थे सवार

विज्ञापन

चौका.

ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सिल्ली-रांगामाटी सड़क मार्ग पर बड़ा चुनचुड़िया गांव के पास मंगलवार की रात दो बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को मुरी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बतायी गयी है. थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि हादसे में बड़ा चुनचुड़िया गांव निवासी उमाचरण पुरान (20) और श्यामलाल सिंह मुंडा (43) की मौत हो गयी. वहीं, कृतिवास सिंह मुंडा, घल्टू सिंह मुंडा, निवारण सिंह मुंडा और नयन कुइरी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गये. सड़क पर चीख-पुकार मच गयी.

श्राद्ध भोज में शामिल होकर घर लौट रहे थे दोनों

जानकारी के अनुसार, श्यामलाल सिंह मुंडा और उमाचरण पुरान कुइडीह गांव में आयोजित श्राद्ध भोज में शामिल होने गये थे. देर रात वे अपनी बाइक से अपने घर बड़ा चुनचुड़िया लौट रहे थे. विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी. बुधवार को ईचागढ़ थाना पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola