तिरंगे के रंग में सजा चांडिल डैम, देशभक्ति से सराबोर हुआ नजारा

Updated:
विज्ञापन

चांडिल डैम पर जगमगाता तिरंगा लाइट.

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चांडिल डैम तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है। डैम का यह मनमोहक नजारा लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगा रहा है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

चांडिल. स्वतंत्रता दिवस को लेकर चांडिल डैम को तिरंगे के रंग में सजाया गया है. रात के अंधेरे में केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी से जगमगाता चांडिल डैम बेहद आकर्षक नजर आ रहा है. जलधारा पर पड़ती रंग-बिरंगी रोशनी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही है.

15 अगस्त को देखते हुए डैम की संरचना पर तिरंगे की रंगीन रोशनी की गयी है. एक ओर हरे रंग की रोशनी, बीच में सफेद और दूसरी ओर केसरिया रंग से सजा डैम दूर से ही तिरंगे का एहसास करा लोगों को अपनी ओर खिंच रहा है. पानी में रोशनी का प्रतिबिंब पड़ने से पूरा दृश्य और भी मनमोहक दिखा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चांडिल डैम का यह नजारा लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगा रहा है. शाम ढ़लते ही जगमगाती लाइटें और रोशनी से डैम स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola