सरायकेला सीएचसी व मांगूडीह पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारियों को शो कॉज

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 27 May 2026 7:01 PM

विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के स्टॉक का नियमित सत्यापन करने का निर्देश, लापरवाही मिलने पर प्राथमिकी होगी

विज्ञापन

सरायकेला.

जिला समाहरणालय में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और स्वच्छता की कमी पर कड़ा रुख अपनाया है. निरीक्षण के दौरान सरायकेला सीएचसी और पीएचसी मांगूडीह में अव्यवस्था पाये जाने पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. डीसी ने डीपीएम और प्रखंड स्तर के बीसीएम की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा जनहित से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्रवाई के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जाएगी.

स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और व्यवस्था सुधारने का निर्देश

उपायुक्त ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता का अभाव, रजिस्टर संधारण में गड़बड़ी तथा अन्य व्यवस्थाएं खराब पायी गयीं. उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, वेटिंग एरिया और मरीज सुविधाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए.

एक्सपायरी दवाओं पर होगी कड़ी कार्रवाई

ठक में डीसी ने सीएचसी गम्हरिया और राजनगर में पूर्व निरीक्षण के दौरान मिली कमियों की समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं के स्टॉक और एक्सपायरी की नियमित जांच हो. किसी भी केंद्र में एक्सपायरी दवा मिलने पर संबंधित चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर होगा वेतन भुगतान

चिकित्सा पदाधिकारियों और कर्मियों की ऑनलाइन उपस्थिति कम पाए जाने पर डीसी ने बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही वेतन भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही बिना अनुमति कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी.

आयुष्मान कार्ड और अल्ट्रासाउंड सेवा पर जोर

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन स्वास्थ्य केंद्रों में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध है, वहां मशीनें चालू हालत में रहनी चाहिए ताकि आम लोगों को लाभ मिल सके. आयुष्मान भारत योजना के तहत अधिक से अधिक लाभुकों का कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर लगाने को भी कहा गया.

कम उपलब्धि वाले चिकित्सा पदाधिकारियों को शो-कॉज

बैठक में जिन चिकित्सा पदाधिकारियों का कंसल्टेशन लक्ष्य से काफी कम या शून्य पाया गया. उनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया. टीकाकरण अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार और शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर भी जोर दिया गया.बैठक में उपविकास आयुक्त रीना हांसदा, सिविल सर्जन डॉ. सरजू प्रसाद सिंह, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. नकुल चौधरी समेत सभी एमओआइसी, डीपीएम, डीएएम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola