जाम से हमेशा के लिए मुक्त होगा चांडिल, 31 जुलाई को खुलेगा पितकी ओवरब्रिज : संजय सेठ

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 27 May 2026 7:28 PM

विज्ञापन

एनएच-32 पर पुल चालू होने से चांडिल, पुरुलिया, धनबाद और नीमडीह का आवागमन होगा बेहद आसान

विज्ञापन

चांडिल.

दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत चांडिल जंक्शन स्टेशन का बुधवार को केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने निरीक्षण किया. मंत्री ने कहा कि पितकी रेलवे गेट स्थित एनएच-32 पर निर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन आगामी 31 जुलाई को होगा. उन्होंने कहा कि पुल के चालू होने से चांडिल, पुरुलिया, धनबाद और नीमडीह की ओर आवागमन सुगम हो जायेगा. वर्षों पुरानी समस्या घंटों जाम से मुक्ति मिलेगी. भाजपा जिला मंत्री पप्पू वर्मा ने इसे चांडिल के कायाकल्प और विकास के लिए ऐतिहासिक सौगात बताया.

स्टेशन की नियमित सफाई व पानी छिड़काव के आदेश

सांसद ने अमृत भारत स्टेशन योजना से विकसित हो रहे स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, बुकिंग काउंटर, प्रतीक्षालय और नव-निर्मित तीन लिफ्टों का जायजा लिया. मंत्री ने स्टेशन मास्टर विष्णु तांती और अन्य रेल अधिकारियों को नियमित साफ-सफाई व पानी का छिड़काव के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप छोटे स्टेशनों में बड़े स्टेशनों जैसी आधुनिक सुविधाएं दी जा रही हैं.

अनुमंडल अस्पताल का भवन तैयार, शुरू नहीं कर रही सरकार

केंद्रीय मंत्री ने चांडिल अनुमंडल अस्पताल के चालू नहीं होने पर राज्य सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से अस्पताल का भवन तैयार है. सरकार की उदासीनता के कारण शुरू नहीं किया जा रहा है.

झारखंड की वित्तीय स्थिति दयनीय, वेतन पर संकट : संजय सेठ

राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए संजय सेठ ने कहा कि झारखंड की आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है. डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है. चुनाव में किये गये वादे (सभी महिलाओं को मंईयां योजना का लाभ, 450 रुपये में गैस सिलेंडर और किसानों से 3200 रुपये में धान खरीद) पूरे नहीं हुई हैं. खरीदे गये धान का भुगतान किसानों को अब तक नहीं हुआ है. इस अवसर पर भाजपा नेत्री सारथी महतो, जिला मंत्री पप्पू वर्मा, डॉ. भूषण मुर्मू, रामकृष्ण महतो, खुदी सिंह मुंडा, विशाल चौधरी, अनिल सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola