घर में रखा फ्रिज भी बन सकता है आर्थिक तंगी की वजह, समय रहते नहीं सुधारी ये गलतियां तो हो सकता है बड़ा नुकसान

Updated:
विज्ञापन
vastu tips for fridge

फ्रिज से जुड़ी कौन सी गलतियां आपको गरीब बना सकती हैं? Ai image

Vastu Tips: क्या आप जानते हैं कि घर में रखी फ्रिज भी आपकी आर्थिक स्थिति और सुख-शांति पर असर डाल सकती है? वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. अगर आप भी अनजाने में ये गलतियां कर रहे हैं, तो समय रहते सतर्क हो जाना जरूरी है.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान इसमें बताये गए नियमों का सही से पालन हो तो जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ने लग जाती है. वहीं, अगर इन नियमों को अनदेखा कर दिया जाए तो जीवन में परेशानियों का बढ़ना भी शुरू हो सकता है. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में घर पर रखी फ्रिज को लेकर भी कुछ खास नियम बताये गए हैं. मान्यताएं हैं कि अगर आप अपने घर पर फ्रिज से जुड़ी कुछ गलतियां कर देते हैं तो इसका सीधा असर आपके घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है. ऐसा न हो इसलिए आपको हर कीमत पर इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. आज हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप अपने जीवन में आने वाली मुसीबतों से बचे हुए रह सकें. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं.

फ्रिज को गलत दिशा में रखना

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर पर फ्रिज को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी कि ईशान कोण में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को हमेशा से भगवान और पॉजिटिव एनर्जी से जुड़ा हुआ माना जाता है. जब आप इस दिशा में हैवी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स रखते हैं तो घर में स्ट्रेस के साथ ही पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी बढ़ने लगती है. अगर आप अपने घर पर फ्रिज रखने जा ही रहे हैं, तो बेहतर होगा कि इसे दक्षिण-पश्चिम या फिर पश्चिम दिशा में ही रखें. इस दिशा में रखा हुआ फ्रिज घर और परिवार में बैलेंस बनाकर रखने में मदद करता है.

फ्रिज में बेकार और खराब चीजें भरकर रखना

कई लोगों की यह आदत होती है कि वे फ्रिज में लंबे समय तक सब्जियां, खराब और बासी खाने की चीजें या फिर एक्सपायर्ड चीजें रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में निगेटिविटी बढ़ने लग जाती है. ऐसा न हो इसलिए हमेशा अपने फ्रिज को साफ और व्यवस्थित रखना शुरू कर दें. अगर उसमें खराब चीजें हैं तो उन्हें बिना देरी किये बाहर निकाल देने में ही आपकी समझदारी है. मान्यताओं के अनुसार एक गंदा और भरा हुआ फ्रिज सिर्फ पैसों से जुड़ी दिक्कतें नहीं, बल्कि मेंटल स्ट्रेस का भी कारण बन सकते हैं.

फ्रिज के ऊपर भारी चीजें रखना

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जगह बचाने के लिए फ्रिज के ऊपर ही चीजों को रखना शुरू कर देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी फ्रिज के ऊपर डिब्बे, पुराने बर्तन और इस तरह की भारी चीजें नहीं रखनी चाहिए. इन्हें रखना आपके लिए बिलकुल भी सही साबित नहीं होता है. अगर आप इस तरह की किसी भी चीज को फ्रिज के ऊपर रख देते हैं तो आपके घर में एनर्जी का फ्लो बिगड़ता है और साथ ही पैसों से जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं. आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि आप फ्रिज के ऊपर में कोई भी चीज न रखें.

फ्रिज का दरवाजा बार-बार खुला छोड़ना

आपको कभी भी अपने फ्रिज के दरवाजे को बार-बार खुला हुआ नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह सिर्फ बिजली की बर्बादी नहीं करता है, इसकी वजह से आपके जीवन में और भी कई तरह से अशुभ प्रभाव पड़ सकते हैं. मान्यताओं के अनुसार अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कभी भी पैसे टिकते नहीं है और फिजूल खर्चे भी बढ़ने लग जाते हैं. अगर आप फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे सही तरीके से बंद करके रखने की जिम्मेदारी भी आपकी ही है.

खराब या आवाज करने वाले फ्रिज को नजरअंदाज करना

अगर आपका फ्रिज बार-बार खराब हो रहा है, उसमें से तेज आवाजें आ रही हैं या फिर वह सही तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो आपको कभी भी इसे लंबे समय तक नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. वास्तु शास्त्र में किसी भी खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम को निगेटिव एनर्जी का कारण बताया गया है. इस तरह के जो खरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज होते हैं वे घर के माहौल पर काफी बुरा असर डाल सकते हैं. ऐसा न हो इसलिए हर कुछ समय में फ्रिज की सफाई और उसकी सर्विसिंग करवाते रहें.

ये भी पढ़ें: सूर्यास्त के बाद इन 5 कामों को करना माना जाता है अशुभ, नहीं सुधरे तो दरवाजे से लौट जाएंगी मां लक्ष्मी

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola