सुबह की बनी रोटियां शाम तक हो जाती हैं पापड़ जैसी कड़क? जानें इन्हें सॉफ्ट और फ्रेश रखने का आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन

रोटी को लंबे समय तक सॉफ्ट और फ्रेश रखने के लिए क्या करें? AI image

Kitchen Hacks: सुबह बनाई रोटियां अगर शाम तक कड़क और बेस्वाद हो जाती हैं, तो यकीन मानिए आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। रोटियों के साथ होने वाली यह परेशानी बेहद आम है, लेकिन इसका हल भी उतना ही आसान है. बस कुछ छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखिए और फर्क खुद महसूस कीजिए.

विज्ञापन

Kitchen Hacks: अक्सर ऐसा होता है कि समय की कमी होने की वजह से हम सुबह ही रोटी बना लेते हैं और यह सोचते हैं कि रात को घर आने के बाद इसे ही डिनर में आराम से खा लेंगे. लेकिन रात के समय जब हम इन्हें खाने बैठते हैं, तो ये पूरी तरह से सूखी हुई, टाइट और बिल्कुल पापड़ जैसी हो चुकी होती हैं. जब ऐसा होता है तो हमारा मूड पूरी तरह से खराब हो जाता है और मेहनत भी बर्बाद चली जाती है. अगर आपके घर पर भी हर दिन ऐसा ही होता है, तो अब आपको टेंशन लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और न ही इन रोटियों को फेंकने की जरूरत है. इस प्रॉब्लम की सबसे अच्छी बात यह है कि ये जो रोटियां शाम होते-होते कड़क हो जाती हैं, वह आपकी किसी बड़ी गलती की वजह से नहीं, बल्कि आपकी कुछ छोटी-छोटी आदतों की वजह से हो रही हैं.

विज्ञापन

आगे से आपके साथ ऐसा न हो, इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप सुबह की सॉफ्ट और रुई जैसी रोटियों को शाम तक बिल्कुल वैसा ही फ्रेश बनाकर रख सकेंगे. तो चलिए, इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

tips to keep rotis fresh and softer
tips to keep rotis fresh and softer

आटा गूंधते समय पानी का रखें खास ख्याल

सुबह बनी हुई रोटियां शाम तक सॉफ्ट और फ्रेश रहेंगी या नहीं, यह काफी हद तक इस बात पर निर्भर करता है कि आपने आटा किस तरह से गूंधा है. आटा गूंधते समय आपको हमेशा नॉर्मल या फिर ठंडे पानी की जगह हल्के गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि रोटियां बहुत ही ज्यादा सॉफ्ट बनें, तो आटे में कुछ बूंदें दूध की या आधा चम्मच देसी घी डाल सकते हैं. आपको शायद यह जानकर हैरानी भी होगी कि घी और दूध आटे के अंदर के मॉइस्चर को बाहर निकलने का मौका नहीं देते हैं. ऐसा होने की वजह से रोटियां सेंकने के बाद भी जल्दी सूखती नहीं हैं. इसके साथ ही, आटा गूंधते ही तुरंत रोटियां बनाना शुरू न करें. आटे को किसी कपड़े या बर्तन से ढककर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें. इससे आटा अच्छे से सेट हो जाता है और रोटियां बहुत बढ़िया तरीके से फूलती हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश में बार-बार खराब हो जाता है किचन का राशन? ये सिंपल हैक्स महीनों तक रखेंगे चीजों को फ्रेश और सुरक्षित

सही आंच और तवे का तापमान भी है जरूरी

आप किस तरह से रोटियां सेंकते हैं, उसका तरीका भी यह तय करता है कि वे सॉफ्ट बनेंगी या फिर टाइट. कई लोगों की आदत होती है कि वे धीमी आंच पर ही रोटियों को बहुत देर तक सेंकते रहते हैं. आपकी इस गलती की वजह से रोटी के अंदर का सारा पानी ड्राई हो जाता है और वह बिल्कुल पापड़ की तरह टाइट हो जाती है. रोटियां शाम तक टाइट न हो जाएं, इसलिए रोटियों को हमेशा अच्छे से गर्म हो चुके तवे पर ही सेंकने के लिए डालें. इन्हें मीडियम से तेज आंच पर जल्दी-जल्दी पलटकर सेंकना चाहिए ताकि उनके अंदर का मॉइस्चर बरकरार रहे. इसके अलावा, आपको रोटियों को कभी भी तवे पर ज्यादा देर छोड़ना नहीं चाहिए.

स्टोर करने के सही तरीके से बनी रहेगी फ्रेशनेस

जब रोटियां बनकर तैयार हो जाती हैं तो उसके बाद उन्हें सही तरीके से स्टोर करके रखना भी आपके लिए उतना ही जरूरी हो जाता है. आपको कभी भी बहुत ही ज्यादा गर्म रोटियों को तुरंत डिब्बे में या फिर कैसरोल में बंद करके रखने की गलती नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से जो भाप बनती है, उसका पानी गिरकर नीचे की रोटी को गीला और बाकी रोटियों को कड़क बना देता है. रोटी को हमेशा एक साफ-सुथरे सूती कपड़े या बटर पेपर में लपेटकर ही डिब्बे में रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि कपड़े में रखने से भाप का पानी सीधे रोटी पर नहीं गिरता और रोटी लंबे समय तक सॉफ्ट और गर्म बनी रहती है.

कड़क हो चुकी रोटी को फिर से बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट

अगर किसी वजह से आपकी रोटियां शाम तक थोड़ी टाइट या कड़क हो भी जाती हैं, तो टेंशन लेने की या फिर उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो उन्हें बहुत ही आसानी से दोबारा सॉफ्ट बना सकते हैं. कड़क हो चुकी रोटियों को एक बार फिर से सॉफ्ट और खाने लायक बनाने के लिए, रोटी पर हाथ से बहुत हल्का सा पानी छिड़कें. इसके बाद उसे हल्के गीले कॉटन के कपड़े में लपेटें और सिर्फ 10 से 15 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें. अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है, तो एक बर्तन में पानी गर्म करें, उस पर छलनी रखें और रोटी रखकर 10 सेकंड के लिए ढक दें. भाप लगते ही सख्त रोटी फिर से एकदम फ्रेश और रुई जैसी सॉफ्ट हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola