बारिश में बार-बार खराब हो जाता है किचन का राशन? ये सिंपल हैक्स महीनों तक रखेंगे चीजों को फ्रेश और सुरक्षित

Updated:
विज्ञापन
बारिश के मौसम में राशन कैसे स्टोर करके रखें? AI image

बारिश के मौसम में राशन कैसे स्टोर करके रखें? AI image

Rations Storage Tips: बारिश के मौसम में अगर आपके किचन का राशन भी बार-बार सीलन, घुन और कीड़ों की वजह से खराब हो जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. बस स्टोर करने के कुछ आसान हैक्स अपनाइए और दाल, आटा, चावल, मसाले जैसी चीजों को पूरे मॉनसून फ्रेश और सुरक्षित रखिए.

विज्ञापन

Rations Storage Tips: मॉनसून यानी कि बारिश का यह मौसम हमें गर्मियों से तो राहत दिलाता है, लेकिन इस मौसम में हमारे लिए प्रॉब्लम्स भी काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं. सिर्फ हेल्थ प्रॉब्लम्स ही इकलौती नहीं होतीं जो इस मौसम में हमें परेशान करती हैं, बल्कि बारिश और नमी की वजह से घर की चीजें, खासकर किचन में रखी चीजों के खराब होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है. चाहे डिब्बे में रखी दालें हों, चावल हो, आटा हो या फिर महंगे मसाले, थोड़ी सी भी सीलन मिलते ही इनमें घुन और कीड़े पड़ने लगते हैं, या फिर फफूंद लगकर सामान पूरी तरह बर्बाद हो जाता है. अगर बारिश के इन दिनों में आपके किचन में रखी राशन की चीजें भी बार-बार खराब हो जाती हैं और इसका असर सीधे आपके मंथली बजट पर पड़ता है, तो अब आपको टेंशन लेने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है. आज हम आपको बेहद ही आसान हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप राशन को स्टोर करते समय अपनाएंगे, तो ये बारिश के मौसम में भी महीनों तक एकदम फ्रेश और सुरक्षित रह सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन हैक्स के बारे में, ताकि आप भी अपने किचन में रखी चीजों को खराब होने से बचाकर रख सकें.

rations storage hacks
rations storage hacks

प्लास्टिक की थैली का नहीं एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें

अगर आप बारिश के इन दिनों में राशन की चीजों को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो इसका सबसे पहला नियम है उन चीजों को हवा और मॉइस्चर से दूर रखना. कई बार जब हम बाजार से राशन की चीजें खरीदकर लाते हैं, तो उन्हें प्लास्टिक की थैली में वैसे ही छोड़ देते हैं या फिर एक ढीले ढक्कन वाले डिब्बे में स्टोर करके रख देते हैं. आपकी इस गलती की वजह से बाहर की मॉइस्चर सीधे उन चीजों तक पहुंच जाती है. बारिश के इस मौसम में दाल, मसाले, चीनी और नमक को हमेशा कांच या फिर एक अच्छे एयरटाइट डिब्बे में ही स्टोर करके रखें. एयरटाइट डिब्बों का ढक्कन इतना टाइट होता है कि बाहर की हवा अंदर नहीं जा पाती और सामान पूरी तरह सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें: हफ्तों तक फ्रेश और खुशबूदार रहेगी हरी धनिया, बस फ्रिज में रखने से पहले अपनाएं ये आसान हैक्स

दाल और चावल को कीड़ों से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बारिश के मौसम में चावल, गेहूं और दालों में अक्सर छोटे-छोटे काले कीड़े या फिर घुन काफी आसानी से लग जाते हैं. अगर आप इन्हें भगाना चाहते हैं या फिर बढ़ने से रोकना चाहते हैं, तो डिब्बे में तेजपत्ता या फिर सूखी लाल मिर्च रखना शुरू कर दें. इनकी गंध से कीड़े आसपास कभी नहीं भटकते हैं. इसके अलावा, आटे और सूजी में सीलन से बचने के लिए लौंग डालना एक अच्छा तरीका साबित हो सकता है. वहीं, अगर आपके घर में गेहूं या चावल की बड़ी टंकी है, तो उसमें सूखी नीम की पत्तियां डालकर रखना सबसे पुराना और असरदार तरीका माना जाता है.

सूजी, मैदा और बेसन को पहले ही भूनकर रख लें

सूजी, मैदा और बेसन ऐसी चीजें हैं जो मॉनसून में सबसे पहले खराब होती हैं. ये ऐसी चीजें हैं जिनमें जाले सबसे जल्दी बनने लग जाते हैं या फिर मॉइस्चर की वजह से गुठलियां बनने लग जाती हैं. इन्हें खराब होने से बचाकर रखने का सबसे बेस्ट तरीका है कि इन्हें बाजार से लाते ही एक कड़ाही में बिना ऑयल या फिर घी का इस्तेमाल किए ड्राई रोस्ट कर लें. जब यह भूनने के बाद पूरी तरह ठंडे हो जाएं, तब इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखें. ऐसा करने से ये महीनों तक एकदम खराब नहीं होते और इनका इस्तेमाल भी आसान हो जाता है.

ये भी पढ़ें: पकौड़े और बैंगन ही नहीं, ये चीजें भी सोखती हैं कटोरी भर तेल, हेल्दी रहना है तो पकाते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान

इस तरह नमक और चीनी को पिघलने से बचाएं

अगर आपने ध्यान दिया होगा तो इस बात से इनकार नहीं कर सकते हैं कि बारिश के इन दिनों में नमक और चीनी गीले होकर पिघलने लगते हैं और आपस में चिपक जाते हैं. अगर आप नमक को सूखा रखना चाहते हैं तो नमक के जार में थोड़े से कच्चे चावल के दाने डाल देना सबसे बेस्ट होता है. ये चावल के दाने अंदर मौजूद मॉइस्चर को एब्जॉर्ब कर लेते हैं और नमक हमेशा सूखा रहता है. इसी तरह चीनी के डिब्बे में चार-पांच लौंग डालकर रखने से चीनी में सीलन भी नहीं आती और चींटियां भी दूर रहती हैं.

मसाले और ड्राई फ्रूट्स को फ्रिज में रखें

मॉनसून में पिसे हुए मसाले जैसे कि धनिया, हल्दी, मिर्च और ड्राई फ्रूट्स जैसे कि काजू, बादाम, अखरोट बहुत जल्दी मॉइस्चर एब्जॉर्ब करके कड़वे हो जाते हैं.अगर आपके फ्रिज में जगह है, तो इन सभी चीजों को एयरटाइट डिब्बों में बंद करके फ्रिज के अंदर रख दें. फ्रिज के अंदर का ठंडा और सूखा माहौल इन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखेगा और इनका स्वाद भी कभी खराब नहीं होगा.

कुछ छोटी लेकिन काम की सावधानियां

अगर आप राशन को खराब होने से बचाकर रखना चाहते हैं, तो कुछ छोटी आदतों पर भी आपको ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए. जब भी आप डिब्बे से सामान बाहर निकालें, अपने हाथों और चम्मच को पूरी तरह से सूखा रखें. अगर आप गीले हाथों या चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, तो डिब्बे में पैक्ड चीजें काफी आसानी से खराब हो सकती हैं. इसके साथ ही, हफ्ते में एक बार राशन वाली अलमारी को सूखे कपड़े से साफ करें और अलमारी के कोनों में कपूर रख दें ताकि कीड़े न आएं. अगर बारिश के बीच कभी अच्छी धूप निकले, तो दालों और अनाज को एक-दो घंटे के लिए धूप में जरूर सुखा लें. इन आसान तरीकों से आपका राशन पूरे मॉनसून खराब होने से बचा रहेगा.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी फ्रिज में ठूंस-ठूंसकर रखते हैं सामान? तुरंत जान लें इसके नुकसान


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola