हैवी झुमकों से कान के छेद हो रहे हैं बड़े? पहनने से पहले करें ये काम

Updated:
विज्ञापन

हैवी झुमके पहनने से कानों में दर्द

बड़े और भारी झुमके आपके लुक को निखार सकते हैं, लेकिन उनके कारण होने वाले दर्द को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. कानों में खिंचाव और असहजता से बचने के लिए एक आसान और प्रभावी उपाय जानें.

विज्ञापन

Heavy Earrings Hack: बड़े और हैवी झुमके पहनने का शौक है, लेकिन इन्हें पहनने के बाद कानों में दर्द और खिंचाव महसूस होता है? ज्यादा वजन वाले इयररिंग्स लगातार पहनने से कान के लोब पर दबाव पड़ सकता है. ऐसे में मेडिकल टेप की मदद से झुमकों का दबाव कुछ हद तक कम किया जा सकता है.

विज्ञापन

त्योहार हो, शादी हो या कोई खास फंक्शन, हैवी झुमके पूरे लुक को खूबसूरत बना देते हैं. साड़ी, लहंगा या सूट के साथ बड़े झुमके पहनने से लुक और भी शानदार लगता है. लेकिन खूबसूरती के चक्कर में कई बार कानों को परेशानी झेलनी पड़ती है.

दरअसल, ज्यादा वजन वाले झुमके कान के छेद पर लगातार खिंचाव डालते हैं. लंबे समय तक ऐसा होने पर कान के लोब में दर्द, लालिमा या छेद के आसपास खिंचाव महसूस हो सकता है. अगर आपको भी हैवी इयररिंग्स पहनना पसंद है, तो मेडिकल टेप का यह आसान तरीका काम आ सकता है.

मेडिकल टेप कैसे करेगा मदद?

मेडिकल टेप को कान के पीछे उस जगह लगाया जाता है, जहां से इयररिंग की डंडी निकलती है. इससे झुमके का कुछ दबाव केवल कान के छेद पर रहने के बजाय टेप के सहारे आसपास की त्वचा पर भी फैल जाता है. इससे कान पर पड़ने वाला खिंचाव कम महसूस हो सकता है.

ऐसे लगाएं मेडिकल टेप

सबसे पहले त्वचा को साफ करके अच्छी तरह सुखा लें. अब मेडिकल या सर्जिकल टेप का छोटा सा टुकड़ा काटें. इसे कान के पीछे छेद के आसपास इस तरह चिपकाएं कि इयररिंग की डंडी टेप के बीच से निकल सके.

अब सामने से झुमका पहनें और पीछे से स्टॉपर लगा दें. ध्यान रखें कि टेप बहुत ज्यादा खिंचा हुआ न हो और कान पर असहज दबाव न पड़े.

इन बातों का रखें ध्यान

मेडिकल टेप हर किसी की त्वचा पर एक जैसा सूट करे, यह जरूरी नहीं है. संवेदनशील त्वचा है तो पहले छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट कर लें. खुजली, जलन या लालिमा होने पर इसे तुरंत हटा दें.

अगर कान का छेद पहले से बहुत ज्यादा खिंच गया है, फटने जैसा लग रहा है या लगातार दर्द हो रहा है, तो हैवी इयररिंग्स पहनने से बचें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें. टेप किसी समस्या का इलाज नहीं, बल्कि भारी झुमकों के दबाव को कम करने का एक अस्थायी तरीका है.

यह भी पढ़ें: नहाने से पहले बस 10 मिनट करें ये काम, त्योहार पर स्किन दिखेगी खिली-खिली

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola