Karwa Chauth Moon Rise Time: झारखंड में इस वक्त होने वाला है चंद्रोदय, जानें अर्ध देने का शुभ मुहूर्त
Published by : Sameer Oraon Updated At : 13 Oct 2022 12:51 PM
झारखंड में दो साल बाद आज महिलाएं सामूहिक रूप से करवा चौथ का व्रत रखेंगी. कल से राजधानी रांची के बाजारों में रौनक दिखाई पड़ रही है. लेकिन सबके मन सवाल ये है कि कब चांद निकलेगा और कब तक चांद को अर्ध देने का समय रहेगा.
रांची: दो साल बाद पूरे उत्साह के साथ आज महिलाएं सामूहिक रूप से करवा चौथ का व्रत रखेंगी. पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनें गुरुवार सुबह सरगही करेंगी. उसके बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखेंगी. शाम के वक्त पूजा-अर्चना के बाद चांद को अर्घ्य देंगी और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ेंगी. लेकिन सभी लोग यही जानना चाह रहे हैं कि झारखंड के किस जिले में कब चांद निकलेगा. राज्य के बदलते मौसम के बीच लोगों में ये असमंजस की स्थिति है कि आज के दिन मौसम कैसा रहेगा.
राजधानी रांची में आज चंद्रोदय 8 बजकर 14 मिनट पर होने वाला है. व्रत रखने वाली महिलाएं इसके बाद अर्ध्य दे सकते हैं. ज्योतिष अचार्य के अनुसार शुभ मुहूर्त 7 बज कर 54 मिनट के बाद होने वाला है. तो वहीं चंद्रमा को अर्ध देने का समय रात 9 बज कर 30 मिनट तक रहेगा. वहीं अगर हम आज के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम साफ रहने की उम्मीद है.
बाजार में करवा, थाल, चलनी, लोटा सहित अन्य सामान की खूब बिक्री हुई. बाजार में मिट्टी, पीतल का करवा, करवा सेट, सजी थाली, सजी चलनी सहित कई आइटम काफी पसंद किये गये. डोरंडा स्थित पूजा दुकान के संचालक अमित कुमार ने बताया कि करवा चौथ को लेकर दिल्ली, अहमदाबाद, राजकोट से कई आइटम लाये गये. करवा सेट में थाली, चलनी, लोटा 150-750 रुपये तक के रेंज रहा. चलनी 50-150, मिट्टी का प्लेन करवा 30-40, मिट्टी का सजा करवा 50-75, पीतल का प्लेन करवा 200-300, पीतल का मीना कारीगरी करवा 300-750 तक बिके.
करवा चौथ को लेकर महिलाएं कई दिनों से खरीदारी कर रही हैं. इस बार हैवी ब्लाउज विथ प्लेन साड़ी, सेमी सिल्क, लाइट वेट साड़ी, हेवी वर्क साड़ियां ट्रेंड में हैं. साड़ी विक्रेताओं के अनुसार डिजाइनर साड़ियों की डिमांड करवा चौथ पर सबसे ज्यादा रही. इनमें सबसे ज्यादा मरून, लाल, पीली रंगों की साड़ियों की मांग ज्यादा रही. इसके अलावा कुर्ती व सेमी स्टिच्ड सूट्स भी काफी पसंद किये गये. फैंसी वेस्टर्न गाउन, फैंसी कुर्ती, चिकन कुर्ती प्योर, पटियाला सूट, प्लाजो सेट, कुरती सेट आदि की भी बिक्री रही.
करवा चौथ को लेकर महिलाएं जगह जगह दिन भर मेहंदी लगाती नजर आयीं. अपर बाजार, डोरंडा, शॉपिंग मॉल के बाहर, पार्लर व अपने अपने घरों में भी मेहंदी आर्टिस्ट को बुला कर मेहंदी लगवायी. वहीं, दूसरी तरफ सोलह शृंगार की सामग्री चूड़ी, बिंदी सहित अन्य सामान की खरीदारी भी की. वहीं, कई पार्लरों में मेकअप के लिए प्री बुकिंग की जा चुकी है.
सांसद संजय सेठ के घर में हर साल करवा चौथ का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. उनकी पत्नी नीता सेठ ने बताया कि हर बार वे अपनी बहू बेटियों के साथ करवा चौथ की पूजा करती हैं. इसके लिए उनकी बेटी दीप्ति सेठ विदेश से यहां आती है. यह उनका 39वां करवा चौथ है. जबकि, बेटी दीप्ति का 11वां और बहू गार्गी का तीसरा करवा चौथ है.
– नीता सेठ, पति-संजय सेठ
डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय की पत्नी निशा विजयवर्गीय की यह 33वां करवा चौथ है. शादी के बाद से अब तक वे सास सुशीला विजयवर्गीय के साथ लगातार करवा चौथ का व्रत करती आ रही हैं. उनकी सास का यह 55वां करवा चौथ है. निशा कहती हैं : मैं महाराष्ट्र की रहनेवाली हूं. हमारे यहां मारवाड़ी परिवार में करवा चौथ का अलग ही महत्व है.
– निशा विजयवर्गीय, पति-संजीव विजयवर्गीय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










