झारखंड पहुंचा मॉनसून, 13 जून को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
monsoon rain

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Jharkhand Weather: झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने दस्तक दे दी है. 13 जून को राज्य के कई इलाकों में तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची में 13 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरलम में भले ही सामान्य से तीन दिन देर से पहुंचा, लेकिन झारखंड में मॉनसून की इंट्री पिछले साल की तुलना में पांच दिन पहले ही हो गई. मॉनसून शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी से होकर संताल परगना के रास्ते झारखंड में प्रवेश कर गया. इसके साथ ही इसने जामताड़ा, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, गिरिडीह और पूर्वी सिंहभूम के कई हिस्सों को कवर भी कर लिया है. यह जानकारी शुक्रवार को मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी. 

72 घंटे में राज्य के अन्य हिस्सों तक पहुंचेगा मॉनसून 

अभिषेक आनंद ने कहा कि अगले 72 घंटे में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के झारखंड के कुछ अन्य हिस्सों में बढ़ने की संभावना है. इसके आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल है. अभिषेक आनंद ने कहा कि एक दिन पहले मॉनसूनी गतिविधि देश के पूर्वी हिस्सों में बढ़ी हुई थी. 11 जून को पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रवेश करने के बाद मॉनसून ने झारखंड में प्रवेश किया है. हालांकि रांची सहित बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर आदि शहरों में प्री-मानसून बारिश भी हुई. 24 घंटे में सबसे अधिक चाकुलिया (पूर्वी सिंहभूम) में 92.2 मिमी बारिश हुई. 

आज 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 13 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश होने की संभावना है. प्रभावित जिलों में गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ शामिल हैं. इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं रांची सहित अन्य 12 जिलों में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा, मेघ गर्जन व बारिश की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने लोगों से वज्रपात के समय खेत, पेड़ के नीचे, बिजली पोल के नीचे नहीं रहने की अपील की है. ऐसे समय में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola