नवादा के होटल में चल रहा अवैध कारोबार, विदेशी शराब और बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Nawada news : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल की आड़ में चल रहे शराब अड्डे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान 22.86 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई, जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
Nawada news : (पप्पु कुमार प्रभाकर) नवादा जिले के सिरदला प्रखंड में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल की आड़ में चल रहे शराब अड्डे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान 22.86 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई, जबकि एक कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
होटल की आड़ में चल रहा था शराब का धंधा
बिहार-झारखंड सीमा से सटे सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र स्थित मढ़ी कलौंदा गांव में एक अस्थायी होटल से अवैध शराब कारोबार संचालित किया जा रहा था. उत्पाद विभाग को इसकी गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई.
ग्राहक बनकर पहुंचे अधिकारी, ऐसे खुला पूरा खेल
सूचना की सत्यता जांचने के लिए उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ग्राहक बनकर होटल पहुंचे. उन्होंने पहले भोजन का ऑर्डर दिया और बाद में शराब की मांग की. होटल संचालक द्वारा शराब उपलब्ध कराने की सहमति मिलते ही सूचना सही साबित हो गई.
इशारा मिलते ही टीम ने मारी रेड
पहले से तैयार उत्पाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर होटल में छापेमारी शुरू कर दी. तलाशी के दौरान डीप फ्रीजर और अन्य स्थानों से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की गई.
22.86 लीटर शराब और बीयर बरामद
छापेमारी के दौरान कुल 22.86 लीटर विदेशी शराब एवं बीयर जब्त की गई. अधिकारियों ने मौके से कारोबारी मन्नू सिंह (33 वर्ष), पिता सुखदेव सिंह, निवासी मढ़ी कलौंदा को गिरफ्तार कर लिया.
पूछताछ में आरोपी ने किया बड़ा खुलासा
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह झारखंड से शराब लाकर होटल की आड़ में बेचता था. उसने बताया कि ग्राहक यहां से शराब और भोजन खरीदने के बाद आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में जाकर सेवन करते थे.
बिहार-झारखंड सीमा का इलाका पहले से संवेदनशील
उत्पाद विभाग के अनुसार बिहार-झारखंड सीमा से सटा यह क्षेत्र लंबे समय से अवैध शराब कारोबार के लिए संवेदनशील माना जाता रहा है. इसी वजह से विभाग लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चला रहा है.
आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मामले में उत्पाद थाना नवादा में कांड संख्या 606/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
छापेमारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार ने किया. टीम में अवर निरीक्षक न्यूटन समेत अन्य उत्पाद कर्मी भी शामिल रहे. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी.
Also Read : शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेन लेकर भी न जाएं अभ्यर्थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










