नवादा के मेसकौर में डिग्री कॉलेज स्थापना की कवायद तेज, अधिकारियों ने प्रस्तावित भूमि का किया निरीक्षण

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज के लिए स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिला कल्याण पदाखिरी व डीपीओ

डिग्री कॉलेज के लिए स्थलीय निरीक्षण करते हुए जिला कल्याण पदाखिरी व डीपीओ

Nawada News: नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर जिला प्रशासन ने चिन्हित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया. अधिकारियों ने आधारभूत सुविधाओं, पहुंच मार्ग और कॉलेज स्थापना की संभावनाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

Nawada News (प्रेम कुमार की रिपोर्ट): नवादा डीएम रवी प्रकाश के आदेश पर मेसकौर प्रखंड मुख्यालय में प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए स्थलीय निरीक्षण किया गया. इस दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन, डीपीओ स्थापना सुधीर कुमार तथा सीओ अभिनव राज ने आधारभूत सुविधाओं और कनेक्टिंग रोड का जायजा लिया.

दो स्थानों पर चिन्हित भूमि का निरीक्षण

तीनों पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मेसकौर प्रखंड मुख्यालय स्थित चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया. इसके बाद मेढ़कुरी हाई स्कूल के पास प्रस्तावित डिग्री कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का भी स्थलीय जायजा लिया.

आधारभूत सुविधाओं का लिया गया जायजा

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाओं तथा महाविद्यालय स्थापना की संभावनाओं का विस्तार से आकलन किया. साथ ही कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई.

उच्च शिक्षा की पहुंच बढ़ाने की पहल

जिला कल्याण पदाधिकारी प्रकाश प्रिय रंजन एवं डीपीओ स्थापना सुधीर कुमार ने बताया कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए मेसकौर प्रखंड में नए डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

स्थानीय छात्रों को मिलेगा लाभ

सीओ अभिनव राज ने बताया कि डिग्री कॉलेज की स्थापना होने से स्थानीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी. उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी.

Also Read: जागरूकता अभियान बेअसर, नोखा के बाजारों में खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन