नवादा में डूबने से दो की मौत, स्कूल परिसर में किशोर का शव मिलने से सनसनी

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते मृतक के परिजन.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले में रविवार को तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. शिक्षक के बेटे की नदी में डूबने से जान चली गई, जबकि स्कूल परिसर में एक किशोर का शव संदिग्ध अवस्था में मिला.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के लिए रविवार का दिन बेहद दुखद रहा. अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन घटनाओं में एक सरकारी शिक्षक के 14 वर्षीय पुत्र,, एक अधेड़ और एक किशोर की मौत हो गयी. दो लोगों की नदी में डूबने से जान चली गयी, जबकि एक किशोर का शव स्कूल परिसर में संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. तीनों मामलों में पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

सकरी नदी में डूबने से शिक्षक के पुत्र की मौत

गोविंदपुर डीह निवासी सरकारी शिक्षक अवधेश कुमार भारती के 14 वर्षीय पुत्र निक्की कुमार की सकरी नदी में डूबने से मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है.

स्कूल परिसर में मिला किशोर का शव

नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय परिसर से 17 वर्षीय गोलू कुमार का शव बरामद हुआ. प्रारंभिक जांच में गमछे से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है₹ फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

ढाढर नदी में डूबने से अधेड़ की गयी जान

हिसुआ थाना क्षेत्र के हदसा गांव निवासी रामस्वरूप मांझी की ढाढर नदी में डूबने से मौत हो गई.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. हादसे के कारणों की जांच जारी है. तीनों घटनाओं से जिले में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन