सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 2.43 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची अगस्त की राशि, डीबीटी से हुआ भुगतान

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का सीधा प्रसारण सुनते पेंशनधारी महिला | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 2.43 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1100 की मासिक पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले समेत राज्यभर के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के लिए गुरुवार को पेंशन राशि हस्तांतरित की गयी. अगस्त 2026 की ₹1100 मासिक पेंशन राशि राज्य के 105.68 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत पेंशन राशि का हस्तांतरण किया. इस पर सरकार को कुल ₹1233.87 करोड़ खर्च हुए.

विज्ञापन

समाहरणालय सभाकक्ष में देखा गया कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

पेंशन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में समाहरणालय सभाकक्ष में किया गया. इस दौरान पेंशनधारियों और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के साथ पेंशन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा.

जिले में छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित

प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रियंका प्रियदर्शनी ने बताया कि जिले में छह प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं संचालित हैं. बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना के 29,017, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के 1,419, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 48,767, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4,498, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 27,679 तथा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,31,946 लाभार्थी हैं.

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2,43,326 पेंशनधारी हैं. सभी लाभार्थियों के खातों में पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गयी. समय पर राशि मिलने पर पेंशनधारियों ने संतोष जताया.

हर महीने 10 तारीख को खाते में भेजी जाती है पेंशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र पेंशनधारियों के खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को पेंशन राशि भेजी जाती है. इसका उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके जीवन को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाना है.

कार्यक्रम में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

मौके पर डीडीसी शंभू शरण पाण्डेय, सहायक समाहर्ता प्रिंस राज, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Also Read : रापुर में 107.6 लीटर देशी शराब बरामद, पुलिस को देख बाइक छोड़ भागा तस्कर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन