प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में दो और आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, एसआईटी की दबिश का असर

Updated:
विज्ञापन

नवादा में कैन्डल मार्च निकालते स्थानीय

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : नवादा के चर्चित प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में पुलिस की बढ़ती दबिश के चलते दो और आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है. एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई से फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है.

विज्ञापन

Nawada News : हिसुआ के चर्चित प्रणय भारती उर्फ पियूष हत्याकांड में पुलिस और एसआईटी की बढ़ती दबिश के बीच गुरुवार को प्रथम पक्ष के दो आरोपियों ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. दोनों आरोपियों की पहचान नारदीगंज स्थित होटल ब्लू मून के मालिक सोलडू कुमार और हिसुआ के कुर्मी टोला निवासी राजा पटेल के रूप में हुई है.

विज्ञापन

प्रथम पक्ष के तीन आरोपी अब तक कर चुके हैं आत्मसमर्पण

मामले में प्रथम पक्ष के मुख्य आरोपी नीरज कुमार उर्फ कारू डॉन के अलावा सोलडू कुमार और राजा पटेल अब तक न्यायालय में आत्मसमर्पण कर चुके हैं. वहीं, इसी पक्ष में गोलीबारी में घायल भदसेनी निवासी अखिलेश कुमार और बगोदर निवासी चंदन उर्फ पुचाढ़ी को इलाज के दौरान नवादा स्थित एक निजी क्लिनिक से गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस के अनुसार, प्रथम पक्ष में मृतक पियूष के पिता मनीष भारती के लिखित आवेदन पर नीरज उर्फ कारू डॉन समेत कुल 15 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. इनमें अब तक नीरज समेत तीन आरोपियों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है, जबकि अखिलेश और चंदन पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

Also Read : एक हफ्ते बाद शांत हुई गंगा जी, जलस्तर में मामूली गिरावट से बक्सर में बाढ़ प्रभावित इलाकों को राहत

दूसरे पक्ष के मुख्य आरोपी जैकी को कोलकाता से पकड़ा गया

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले के मुख्य आरोपी जैकी को एसआईटी ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटायी जा रही है.

घटना के तीसरे दिन आरोपियों के घर चिपकाया गया था इश्तेहार

घटना के तीसरे दिन ही प्रथम पक्ष के सभी आरोपियों के घर पर कुर्की-जब्ती का इश्तेहार चिपकाया गया था. इसके बाद पुलिस और एसआईटी की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस की बढ़ती दबिश को देखते हुए प्रथम पक्ष के अन्य फरार आरोपियों के भी जल्द न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की संभावना जतायी जा रही है.

Also Read : बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन