बक्सर के 19 पंचायतों में इबी गणना का काम पूरा, अब परिसीमन से बदलेंगे पंचायतों के समीकरण
प्रखंड कार्यालय राजपुर | Prabhat Khabar Network
Buxar News : बक्सर प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में इबी गणना का काम सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. अब सबकी निगाहें पंचायतों के नए भौगोलिक सीमांकन पर टिकी हैं, जिससे वार्डों और पंचायतों के स्वरूप में बड़े बदलाव की उम्मीद है.
Buxar News : प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में राज्य सरकार की तय गाइडलाइन के अनुसार इबी गणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. इबी गणना की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की निगाहें पंचायतों के नए भौगोलिक सीमांकन पर टिकी हैं.
परिसीमन के बाद कई वार्डों और पंचायतों में हो सकता है बदलाव
पंचायतों के परिसीमन के बाद कई वार्डों और पंचायतों के क्षेत्र में बड़े बदलाव की संभावना जतायी जा रही है. नए भौगोलिक सीमांकन से पंचायत स्तर पर चुनावी समीकरण भी बदल सकते हैं. कौन सा गांव किस वार्ड या पंचायत का हिस्सा रहेगा, इसकी तस्वीर परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी.
Also Read : मां तुतला भवानी धाम में जल्द शुरू होंगे विकास कार्य, गेस्ट हाउस और धर्मशाला के साथ लगेंगी दो हाईमास्ट लाइट
बीडीओ ने कहा, आगे मिले निर्देश पर होगी त्वरित कार्रवाई
प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रखंड स्तर पर इबी गणना का कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरा करा लिया गया है. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर से आगे जो भी नए निर्देश प्राप्त होंगे, उनके आलोक में त्वरित कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : सासाराम के महिला महाविद्यालय में एचआईवी-एड्स, सिफलिस और टीबी को लेकर चला जागरूकता अभियान
परिसीमन को लेकर गांव-जवार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
परिसीमन की प्रक्रिया आगे बढ़ने के साथ ही गांव-जवार में राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गयी है. संभावित नए भौगोलिक क्षेत्र और वार्डों की स्थिति को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. भावी उम्मीदवार भी अपने-अपने क्षेत्रों में बनने वाले नए समीकरणों को लेकर अभी से तैयारी में जुट गये हैं.
Also Read : नासरीगंज में अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, 13 सितंबर तक खुद हटाना होगा अवैध कब्जा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए