नवादा में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

रिस्वत लेते हुए राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार
Nawada News: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने नवादा सदर अस्पताल गेट के पास कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पर परिमार्जन कार्य के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है.
Nawada News (आशुतोष कुमार की रिपोर्ट): निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को नवादा सदर अस्पताल गेट पर छापेमारी कर सदर अंचल में पदस्थापित राजस्व कर्मचारी सुजीत कुमार को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.
परिमार्जन कार्य के बदले मांगी थी रिश्वत
निगरानी डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि परिवादी शंकर पासवान से परिमार्जन कार्य के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी. शिकायत मिलने के बाद निगरानी थाना पटना द्वारा मामले का सत्यापन कराया गया, जिसमें आरोप सही पाए गए.
सदर अस्पताल गेट पर बिछाया गया जाल
मामले की पुष्टि होने के बाद धावा दल का गठन कर कार्रवाई की गई. बताया गया कि आरोपी ने रिश्वत की राशि लेने के लिए परिवादी को सदर अस्पताल गेट पर बुलाया था. जैसे ही उसने रुपये लिए, निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया.
गिरफ्तारी के बाद पटना ले जाया गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. इसके बाद उसे पटना ले जाया गया. शनिवार को आरोपी को निगरानी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा.
पत्नी ने लगाया साजिश का आरोप
वहीं आरोपी की पत्नी ने पूरे मामले को साजिश बताते हुए कहा कि उनके पति को फंसाया गया है. हालांकि निगरानी अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई शिकायत, सत्यापन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की गई है.
राजस्व विभाग पर फिर उठे सवाल
गौरतलब है कि हाल के वर्षों में निगरानी विभाग की कार्रवाई में सबसे अधिक राजस्व कर्मी ही घूसखोरी के आरोप में पकड़े गए हैं. इस घटना के बाद राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










