नवादा: अकबरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Nawada News: अकबरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया. पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है.

विज्ञापन

Nawada News (अनिल कुमार की रिपोर्ट): नवादा जिले के अकबरपुर थाना की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया है. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वारंटी शिव शंकर प्रसाद (38 वर्ष), बीच बाजार, अकबरपुर को गिरफ्तार किया गया. वहीं वारंटी सूरज उपाध्याय (45 वर्ष), केंदुआ, थाना अकबरपुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

विधिसम्मत प्रक्रिया के बाद भेजा गया न्यायालय

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों वारंटियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया. उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी.

Also Read: नवादा में नाबालिग बाइक सवार ने शिक्षक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन