नवादा में टेंपो पलटने से बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
मृतक का फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

मृतक का फ़ाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

नवादा जिले में एक टेंपो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक बुजुर्ग महिला की दुखद मौत हो गई. इस हादसे में तीन अन्य यात्री भी घायल हुए हैं. घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के मनियोनचक गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टेंपो पलट जाने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

बीमार बेटी से मिलकर घर लौट रही थीं शांति देवी

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. मृतका की पहचान कौआकोल बाजार निवासी 60 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह हिसुआ में अपनी बीमार बेटी का हालचाल जानने गई थीं और मुलाकात के बाद टेंपो से अपने घर लौट रही थीं.

चालक का संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

सफर के दौरान रोह थाना क्षेत्र के मनियोनचक गांव के समीप अचानक चालक का संतुलन बिगड़ने से टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में शांति देवी गंभीर रूप से चोटिल हो गई थीं. फिलहाल, हादसे में घायल तीन अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन