कारगिल विजय दिवस पर सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद, आरएमडब्ल्यू कॉलेज में पौधारोपण और संगोष्ठी आयोजित

Author Vishal kumar|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

कॉलेज के संगोष्ठी में शामिल शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय (आरएमडब्ल्यू कॉलेज) में कारगिल विजय दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया. 'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण और कारगिल युद्ध पर डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय (आरएमडब्ल्यू कॉलेज) में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. नंदिता द्वारा प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन किया गया.

विज्ञापन

'एक पेड़ शहीदों के नाम' अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

कार्यक्रम की शुरुआत में 'शहीदों के नाम एक पेड़' अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्राएं उपस्थित रहीं. इसके पश्चात सुजाता सभागार में प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरती रानी शाह के नेतृत्व में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

कारगिल युद्ध पर दिखाई गई डॉक्यूमेंट्री

संगोष्ठी के दौरान छात्राओं को बताया गया कि 26 जुलाई हर देशवासी के लिए गर्व का दिन है. करीब 60 दिनों तक चले कारगिल युद्ध का समापन 26 जुलाई को भारत की ऐतिहासिक विजय के साथ हुआ था, जिसमें मां भारती के 527 वीर सपूतों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था.

छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा जगाने और वीर जवानों की शौर्य गाथा से अवगत कराने के लिए प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. नंदिता द्वारा कारगिल युद्ध से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों और छात्राओं की सक्रिय भूमिका रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन