नवादा: अंधरवारी मोड़ के पास 150 लीटर देशी शराब जब्त, बाइक सवार नाबालिग हिरासत में

Author Kr manish dev|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग ने 150 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की है. इस दौरान एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है. गुप्त सूचना पर हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

Nawada News: नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अंधरवारी मोड़ के समीप उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बाइक से करीब 150 लीटर देशी चुलाई महुआ शराब जब्त की है. इस दौरान बाइक चला रहे एक विधि निरुद्ध बालक (नाबालिग) को भी मौके से हिरासत में लिया गया है.

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग ने की घेराबंदी

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा के निर्देश पर इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी दौरान सोमवार की शाम उत्पाद इंस्पेक्टर को गुप्त सूचना मिली कि मुरहेना के रास्ते रजौली की तरफ बाइक से शराब की खेप लाई जा रही है. सूचना मिलते ही टीम ने अंधरवारी मोड़ के पास तुरंत घेराबंदी कर बाइक को रोक लिया.

प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर लाई जा रही थी शराब

तलाशी लेने पर बाइक पर प्लास्टिक के डिब्बों में भरकर रखी गई 150 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई. उत्पाद विभाग ने शराब और बाइक को जब्त कर जांच चौकी पहुंचा दिया है.

उत्पाद अधीक्षक गणेश चंद्रा ने बताया कि हिरासत में लिए गए विधि निरुद्ध बालक के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन