नवादा: सिरदला के कदवारा गांव में भीषण अगलगी, फूसनुमा घर और बाइक समेत लाखों की संपत्ति राख

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख

अगलगी में लाखों का सामान जलकर राख

Nawada News: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के कदवारा गांव में भीषण आग लगने से एक फूसनुमा घर, खाद्यान्न, घरेलू सामान और मोटरसाइकिल जलकर राख हो गई. पीड़ित परिवार ने करीब पांच लाख रुपये की क्षति होने का दावा किया है.

विज्ञापन

Nawada News (आशुतोष कुमार कि रिपोर्ट): नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र की अब्दुल पंचायत अंतर्गत कदवारा गांव में शुक्रवार को अचानक लगी आग ने एक गरीब परिवार की वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया. देखते ही देखते आग की लपटों ने फूसनुमा घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखी दैनिक उपयोग की सामग्री, खाद्यान्न तथा एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गई.

अचानक भड़की आग से मची अफरा-तफरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार कदवारा निवासी देव नारायण राजवंशी, पिता स्वर्गीय केशो राजवंशी के घर में अचानक आग भड़क उठी. आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और अपने स्तर से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया.

डायल 112 की टीम पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी गई. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना को मामले से अवगत कराया.

ग्रामीणों ने फैलने से रोकी आग

ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को बड़ी क्षति से बचाया जा सका. हालांकि तब तक पीड़ित परिवार का फूसनुमा घर, उसमें रखी खाने-पीने की सामग्री, घरेलू सामान तथा एक बाइक पूरी तरह आग की भेंट चढ़ चुकी थी.

जनहानि टली, लेकिन भारी नुकसान

सौभाग्यवश घटना के समय घर के सदस्य बाहर थे, जिसके कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. यदि परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद रहते तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी.

पांच लाख रुपये की क्षति का दावा

पीड़ित देव नारायण राजवंशी ने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई है. आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है तथा पीड़ित परिवार सरकारी सहायता की उम्मीद लगाए हुए है.

राहत और मुआवजे की मांग

घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि विपत्ति की इस घड़ी में प्रभावित परिवार को कुछ सहारा मिल सके.

Also Read: जागरूकता अभियान बेअसर, नोखा के बाजारों में खुलेआम बिक रहे प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन