सरायकेला-खरसावां में आवास योजनाओं की रफ्तार धीमी, 41 हजार से अधिक घर अधूरे
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Jun 2026 10:07 AM
अधूरे पड़े पीएम आवास
Seraikela Kharsawan News : सरायकेला-खरसावां जिले में प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है. जिले में 41 हजार से अधिक आवास अब भी अधूरे हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सरायकेला-खरसावां से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Seraikela Kharsawan News : राज्य और केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए के दी जाने वाली आवास योजनाओं की प्रगति सरायकेला-खरसावां जिले में काफी धीमी है. जिले में 41 हजार से अधिक आवास अधूरे पड़े हुए है. सात जून तक जिले में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के 20,326 व राज्य सरकार के महत्वाकांशी अबुआ आवास योजना के 21,541 घरों का निर्माण कार्य अपूर्ण है. सरकारी स्तर से इन आवासों का निर्माण में कार्य में तेजी लाने का बार बार निर्देश दिया गया है. परंतु अब भी निर्माण कार्य काफी धीमी है.
2024-25 में स्वीकृत 22781 में से 19713 पीएम आवास अधूरे
सरायकेला-खरसावां जिले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंतिम बार वित्तीय वर्ष 2024-25 में 22781 आवासों की स्वीकृति मिली थी. इसमें से सिर्फ 3068 आवास ही पूर्ण हुए है. 19713 आवास योजनायें अधी भी अधूरी पड़ी हुई है. आंकड़ों पर नजर डालें तो सरायकेला खरसावां जिल में पिछले सात वित्तीय वर्ष (2016-17 से 2024-25) तक कुल 75994 प्रधानमंत्री आवास योजनओं की स्वीकृति मिली थी. इसमें से 20326 आवास अधूरे पड़े हुए है, जबकि 55671 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है. वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक स्वीकृत किये गये अधिकांश आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है.

जिले में अबुआ आवास योजना के 21541 घर अधूरे
सरायकेला-खरसावां जिले में राज्य सरकार के महत्वाकांशी अबुआ आवास योजना के 21,594 घर अधूरे पड़े हुए है. सात जून तक के विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले मे पिछले दो वर्षों में 31129 आवासों की स्वीकृति मिली थी. इसमें से 9588 घर ही पूर्ण हुए है. जिले में वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 6437 आवासों में से 4490 आवास पूर्ण हुए है, जबकि 1947 आवास अपूर्ण है. इसी तरह 2024-25 में स्वीकृत 24692 आवासों में से 5098 घरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है. 19594 घर अब भी अधूरे पड़े हुए है.
पीएम आवास के लिए 1.20 लाख, अबुआ आवास के लिए 2 लाख
पीएम आवास और आवास आवास का निर्माण कार्य लाभुक को स्वयं बनवाना होता है. पीएम आवास के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक 1.30 लाख रुपये मिलता था, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसे घटा कर 1.20 लाख कर दिया गया है. अबुआ आवास योजना के लिए दो लाख की राशि मिलती है. साथ ही मनरेगा से 95 मानव दिवस की व्यवस्था होती है. इन आवासों का निर्माण कार्य छह माह के भीतर करने करने का भी प्रावधान है.
महंगाई और बालू की कमी से आवास निर्माण कार्य प्रभावित
पीएम आवास और आवास आवास के निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने में हो रही देरी के पिछे कई कारण हैं. इसमें निर्माण कार्यों में लगने वाली सामाग्री के दाम में हुई बढ़ौतरी के साथ बालू की किल्लत भी लाभुकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है. ईंट और लौह का सरिया से लेकर सीमेंट, गिट्टी आदि के काम बढ़े है. मजदूरी दर में भी वृदि हुई है. इस कारण लाभुकों को आवास पूर्ण कराने में परेशानी हो रही है.
सरायकेला-खरसावां जिले में पीएम आवासों की स्थिति
वित्तीय वर्ष : स्वीकृत आवास : पूर्ण आवास : अधूरे पड़े अवास
- 2016-17 : 9238 : 9186 : 52
- 2017-18 : 2944 : 2922 : 22
- 2018-19 : 3881 : 3864 : 17
- 2019-20 : 7748 : 7661 : 87
- 2020-21 : 9821 : 9701 : 120
- 2021-22 : 19584 : 19269 : 315
- 2024-25 : 22781 : 3068 : 19713
सरायकेला-खरसावां जिले में अबुआ आवासों की स्थिति
वित्तीय वर्ष : स्वीकृत आवास : पूर्ण आवास : अधूरे पड़े अवास
- 2023-24 : 6437 : 4490 : 1947
- 2024-25 : 24692 : 5098 : 19594
यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान
यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










