खरसावां में खाद की कालाबाजारी से परेशानी, किसानों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते किसान समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खरसावां में डीएपी और यूरिया खाद की कालाबाजारी से किसान परेशान हैं. किसान समिति ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.

विज्ञापन

किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर ‘किसान समिति खरसावां’ के प्रतिनिधियों ने सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. समिति ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के दुकानदार डीएपी और यूरिया खाद निर्धारित दर से दोगुने दामों पर बेच रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन

ज्ञापन के अनुसार, 1350 रुपये मूल्य वाली डीएपी खाद 2400 रुपये में और 266 रुपये वाली यूरिया 500 रुपये तक में बेची जा रही है. इसके अलावा, खरसावां लैंपस में पर्याप्त यूरिया उपलब्ध न होने के कारण किसान निजी दुकानों से महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं. वर्तमान कृषि मौसम में इस समस्या से खेती-किसानी काफी प्रभावित हो रही है.

किसान समिति ने प्रशासन से पंजीकृत खाद दुकानों की तुरंत जांच कराने, तय दर पर बिक्री सुनिश्चित करने और सभी दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित कराने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने के दौरान नव किशोर सिंहदेव, शैलेश सिंह, सुशांत षाडंगी और शंभू मंडल समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola