जहानाबाद के घोसी मे जमीनी विवाद में दो वर्षीय मासूम का हाथ टूटा, घोसी में मारपीट से मचा हड़कंप
Published by : Karuna Tiwari Updated At : 13 Jun 2026 10:04 AM
जमीनी विवाद में दो वर्षीय बच्चे का हाथ टूटा
Jahanabad News: जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक दो वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. लाठी लगने से बच्चे का बायां हाथ टूट गया, जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.
Jahanabad News: (सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
जहानाबाद घोसी थाना क्षेत्र के अहियासा गांव में जमीनी विवाद के दौरान हुई मारपीट की घटना में एक दो वर्षीय मासूम बच्चा घायल हो गया. इस घटना में बच्चे का बायां हाथ टूट गया, जिससे परिवार में आक्रोश और चिंता का माहौल है.
कैसे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार अहियासा गांव निवासी सीताराम प्रसाद अपने दो वर्षीय नाती श्याम राज को गोद में लेकर विवादित जमीन के पास खड़े थे. इसी दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला मारपीट में बदल गया.
लाठीचार्ज में मासूम घायल
बताया जाता है कि विवाद बढ़ने पर एक पक्ष ने लाठी से हमला कर दिया. इस दौरान सीताराम प्रसाद अपने नाती को गोद में लिए हुए थे और लाठी का वार बच्चे के हाथ पर लग गया, जिससे उसका बायां हाथ टूट गया.
इलाज और शिकायत
घटना के बाद परिजनों ने घायल बच्चे का इलाज कराया. इसके बाद सीताराम प्रसाद ने घोसी थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Karuna Tiwari
करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










