सरायकेला-खरसावां : भीषण गर्मी में पुलिसकर्मियों को राहत, एसपी ने बांटे कूलिंग जैकेट 

Updated:
विज्ञापन

कूलिंग जैकेट पहने हुए ट्रैफिक पुलिस के जवान, साथ में एसपी निधि द्विवेदी

Cooling Jacket : सरायकेला-खरसावां पुलिस ने भीषण गर्मी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत देने की पहल की है. एसपी निधि द्विवेदी ने यातायात पोस्टों पर तैनात जवानों को कूलिंग जैकेट वितरित किए.पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

सरायकेला से शचींद्र दाश/प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट

Cooling Jacket : भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां निधि द्विवेदी ने यातायात पोस्टों पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को कूलिंग जैकेट उपलब्ध कराए गए.

गर्मी से राहत के लिए पुलिसकर्मियों को कूलिंग जैकेट

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले के विभिन्न यातायात पोस्टों पर प्रतिनियुक्त तीन पुलिस पदाधिकारियों और तीन आरक्षियों सहित कुल छह पुलिसकर्मियों के बीच कूलिंग जैकेट का वितरण किया गया, इसका उद्देश्य भीषण गर्मी के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को राहत पहुंचाना और उनके काम को आसान बनाना है.

पुलिसकर्मियों के लिए पंखे और कूलर की व्यवस्था

इसके अलावा जिले के विभिन्न थाना, ओपी, कार्यालय और पुलिस केंद्रों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को गर्मी से बचाव के लिए 26 सीलिंग पंखे, 45 स्टैंड पंखे, 7 कूलर और 2 दीवार पंखे भी उपलब्ध कराए गए.

पुलिसकर्मियों के कल्याण पर विभाग का जोर

पुलिस अधीक्षक द्विवेदी ने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण और उनकी कार्य परिस्थितियों में सुधार को लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है, आने वाले समय में भी पुलिस बल की समस्याओं के समाधान और आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे. मौके पर ट्राफिक इंस्पेक्टर राजू कुमार सहित अन्य उपस्तित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बारिश में नहीं रुकेगा सफर, NHAI ने शुरू किया ड्रेनेज सफाई का विशेष अभियान

यह भी पढ़ें: Dhanbad: युवा संगम में मध्य प्रदेश का 56 सदस्यीय दल पहुंचा IIT धनबाद, झारखंड की संस्कृति से हुए रू-ब-रू

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola