चांडिल स्टेशन पर कई ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, पढ़ें यह अपडेट
डीआरयूसीसी की बैठक
आद्रा रेल मंडल की डीआरयूसीसी बैठक में चांडिल और नीमडीह क्षेत्र की रेल समस्याओं, ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज निर्माण पर चर्चा की गई. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.
चांडिल: आद्रा रेल मंडल की रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) की बैठक में चांडिल और नीमडीह क्षेत्र से जुड़े कई जरूरी रेल मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों के चांडिल स्टेशन पर ठहराव, नीमडीह में ओवरब्रिज और पितकी-जामडीह में अंडरपास निर्माण की मांग प्रमुखता से उठाई गई.
डीआरयूसीसी सदस्य और भाजपा नेता दिवाकर सिंह ने बैठक में आसनसोल-बराभूम पैसेंजर (68059/68060) का विस्तार चांडिल तक करने की मांग रखी. इसके अलावा कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस (28181/28182), नीलांचल एक्सप्रेस (12875/12876), जालियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104), जसीडीह-तांबरम एक्सप्रेस (12375/12376), संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (18009/18010), पटना-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22843/22844) तथा शनिवार को चक्रधरपुर-चांडिल होकर गुजरने वाली भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20817/20818) के चांडिल स्टेशन पर ठहराव की मांग भी उठाई.
नीमडीह ओवरब्रिज और अंडरपास पर रेलवे ने दी अपडेट
बैठक के दौरान नीमडीह रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या जेसी-50 पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की प्रगति की भी जानकारी दी गई. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार के साथ संयुक्त सर्वे का काम पूरा हो चुका है. अब राज्य सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिलते ही निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.
वहीं पितकी और जामडीह में प्रस्तावित अंडरपास को लेकर अधिकारियों ने बताया कि बारिश खत्म होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा.
बैठक में आद्रा रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मुकेश गुप्ता, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अमित कंचन, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास कुमार, वरीय मंडल अभियंता (समन्वय) रमेश सिंह, सोमनाथ घोष सहित मंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरयूसीसी के सभी सदस्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










