चांडिल गोलचक्कर पर 20 घंटे से जाम, रेंग रहे वाहन, एंबुलेंस भी फंसी

Updated:
विज्ञापन

चांडिल गोलचक्कर पर जाम में फंसी गाड़ियां.

एनएच-33 पर चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क मरम्मत और ट्रकों के कारण 20 घंटे से भारी जाम लगा है. एंबुलेंस और यात्री घंटों से फंसे हुए हैं.

विज्ञापन

चांडिल | चांडिल गोलचक्कर के पास बुधवार देर रात से जाम लगा है. गुरुवार शाम तक वाहन रेंगते रहे. 20 घंटे से चांडिल गोलचक्कर पर यही स्थिति है. भयंकर जाम के कारण यात्रियों, स्कूली बच्चों, ट्रक चालकों और आम नागरिकों को परेशानी हुई. कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गयीं, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला. चांडिल थाना पुलिस यातायात को सुचारू कराने के प्रयास में जुटी रही.

सड़क की मरम्मत के कारण सिंगल लाइन से हो रहा आवागमन

जानकारी के अनुसार, गोलचक्कर के पास सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है. इसके कारण आवागमन सिंगल लाइन से कराया जा रहा है. इसी दौरान बुधवार देर रात दो भारी ट्रकों के आमने-सामने आ जाने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया. देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. जाम कई किलोमीटर के दायरे में फैल गया. जमशेदपुर, रांची और झारखंड-पश्चिम बंगाल के अन्य रूटों की ओर आने-जाने वाली बसें, मालवाहक वाहन और निजी गाड़ियां घंटों तक जाम में फंसी रहीं. चिलचिलाती धूप और उमस के बीच वाहन चालकों व यात्रियों का बुरा हाल देखा गया.


विज्ञापन
Himanshu Gope

लेखक के बारे में

By Himanshu Gope

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola