7 अक्तूबर को जारी होगी आखरी मतदाता सूची, 4 सितंबर तक सुधार का मिलेगा मौका
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट देखते लोग
सरायकेला-खरसावां में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित हो गई है. मतदाता 4 सितंबर तक नाम जोड़ने या सुधार के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.
सरायकेला/खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट बुधवार को जारी कर दी गई. विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित निर्वाचक निबंधन अधिकारियों ने प्रारूप-5 के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों और अधिसूचित स्थानों पर मतदाता सूची प्रदर्शित कर दी है. अब मतदाता सूची में अपना नाम और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं.
जिले में कुल 7,66,763 मतदाता हैं. इनमें 3,84,834 पुरुष, 3,81,919 महिला और 10 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. वहीं सरायकेला और खरसावां विधानसभा क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है, जबकि ईचागढ़ विधानसभा में पुरुष मतदाता ज्यादा हैं.
4 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी तरह के सुधार के लिए 5 अगस्त से 4 सितंबर 2026 तक दावा और आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है. सभी आवेदनों का निपटारा 3 अक्तूबर तक किया जाएगा. इसके बाद 7 अक्तूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम जरूर जांच लें. अगर किसी तरह की गलती हो या नाम छूट गया हो, तो अपने बीएलओ, एईआरओ या ईआरओ से संपर्क कर आवेदन दें.
18 साल पूरे करने वाले युवा जरूर जुड़वाएं नाम
उपायुक्त ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्तूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. उन्होंने सभी पात्र युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की.
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कितने हैं मतदाता
| विधानसभा क्षेत्र | पुरुष | महिला | थर्ड जेंडर | कुल मतदाता |
| ईचागढ़ | 1,30,167 | 1,25,987 | 1 | 2,56,155 |
| सरायकेला (अजजा) | 1,50,380 | 1,52,380 | 0 | 3,02,760 |
| खरसावां (अजजा) | 1,04,287 | 1,04,452 | 0 | 2,08,739 |
| कुल | 3,84,834 | 3,81,919 | 10 | 7,66,763 |
सरायकेला और खरसावां विधानसभा क्षेत्र के आंकड़े यह भी बताते हैं कि इन दोनों क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है. वहीं चुनाव आयोग ने लोगों से समय रहते अपने नाम और विवरण की जांच करने की अपील की है, ताकि अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले सभी जरूरी सुधार किए जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










