असीम मंडल गिरोह को बड़ा झटका, तीन इनामी नक्सली पुलिस की गिरफ्त में

Updated:
विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में तीनों नक्सली.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरायकेला-खरसावां के दलमा में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर हार्डकोर ईनामी नक्सली सागर सिंह सरदार को हिरासत में लिया है. आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

विज्ञापन

चांडिल | सरायकेला-खरसावां जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, नीमडीह थाना क्षेत्र से सटे दलमा की तराई में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान हार्डकोर ईनामी नक्सली सागर सिंह सरदार उर्फ रवि सरदार को गिरफ्तार किया गया है. उसके साथ मदन महतो व उसकी पत्नी बुलू महतो को भी हिरासत में लिया गया है. ज्ञात हो कि पिछले दस दिनों से पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही थी. सभी सारंडा के जंगल से भागे थे. तीनों असीम मंडल के गिरोह में शामिल थे. इस कार्रवाई से असीम मंडल गिरोह को बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन


मदन महतो.
मदन महतो.

चौका में जंगल के रास्ते से गुजरने की मिली थी सूचना

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों नक्सली चौका थाना क्षेत्र के जंगल के रास्ते से गुजरने वाले हैं. सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने विशेष रणनीति के तहत इलाके की घेराबंदी की और अभियान चलाकर तीनों को पकड़ लिया. इसके बाद सभी को सुरक्षा कारणों से गुप्त स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में नक्सली संगठन के नेटवर्क, सहयोगियों और गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना जताई जा रही है. एसटीएफ के आईजी अनुप बिरथरे ने बताया - दलमा क्षेत्र (सरायकेला) से मंगलवार की रात तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों पर जमशेदपुर, झाड़ग्राम व सरायकेला में दर्जनों मामले दर्ज है. तीनों की संलिप्तता सांसद सुनील महतो हत्याकांड में भी है.


मीना.
मीना.

रात में चौका पहुंचे एसपी

मंगलवार देर रात एसपी मनोज स्वर्गियारी स्वयं चौका पहुंचे. अभियान की निगरानी करते रहे. चौका थाना परिसर में जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा सुरक्षा बल तैनात रहे. थाना परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी और मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई. पुलिस अधिकारी पूरे मामले पर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.


सागर सिंह सरदार.
सागर सिंह सरदार.

15 लाख का इनामी था मदन

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार नक्सलियों में 15 लाख रुपए का इनामी मदन महतो व उसकी पत्नी बुलू महतो शामिल हैं. बताया जा रहा है कि ये तीनों लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की वांछित सूची में थे. प्रतिबंधित नक्सली संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola