सरायकेला में दिखा गजब का टैलेंट! विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडल्स ने मोहा सबका मन, फर्स्ट टर्म रिजल्ट भी घोषित
विज्ञान प्रदर्शनी दिखाते बच्चे
संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सरायकेला में प्रथम सावधिक परीक्षा परिणाम घोषणा और विज्ञान प्रदर्शनी के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) आयोजित की गई. छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को सराहा गया.
सरायकेला: संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सरायकेला में प्रथम सावधिक (फर्स्ट टर्म) परीक्षा परिणाम की घोषणा और विज्ञान प्रदर्शनी के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विज्ञान प्रदर्शनी रही, जिसमें विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित आकर्षक एवं नवाचारी मॉडल प्रस्तुत कर अपनी मेधा का परिचय दिया. प्रदर्शनी का उद्घाटन व निरीक्षण सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रधानाचार्या सिस्टर सिप्रियाना रथ ने किया. उन्होंने विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच और प्रस्तुति की जमकर सराहना की.
बच्चे ही देश के भावी वैज्ञानिक : फादर स्टेलिन जॉर्ज
विद्यालय के प्राचार्य फादर स्टेलिन जॉर्ज ने छात्रों की बौद्धिक क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के यही बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में भारत के बढ़ते कदमों के भावी कर्णधार हैं और देश को वैश्विक शिखर पर ले जाएंगे. उन्होंने कहा कि अभिभावकों के सक्रिय सहयोग के बिना विद्यालय का शैक्षणिक प्रयास अधूरा है.
अभिभावक-शिक्षक संवाद से सुधरेगा बच्चों का प्रदर्शन
प्राचार्य ने जोर देकर कहा कि परीक्षाफल मूल्यांकन का पैमाना है, लेकिन निरंतर संवाद से विद्यार्थी अपने प्रदर्शन को और बेहतर कर सकते हैं. उपस्थित अभिभावकों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को भविष्य में भी जारी रखने की बात कही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए