बच्चों ने रैली निकालकर मतदाता अभियान पुनरीक्षण की दी जानकारी

विज्ञापन

हाथों में पोस्टर लिए रैली में शामिल विद्यार्थी.

खरसावां के राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर रैली और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन

खरसावां | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय, खरसावां के विद्यार्थियों ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया. विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग अभियान चलाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. इसके साथ ही विद्यालय से जागरूकता रैली भी निकाली गई.

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील

रैली में विद्यार्थी हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर खरसावां के विभिन्न मोहल्लों से गुजरे. लोगों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील की. विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिए. अभियान में विद्यालय की प्राचार्या मंजु हेंब्रम सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा - लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola