भाजपा खरसावां पश्चिम मंडल की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन

विज्ञापन

बैठक में शामिल भाजपाई.

खरसावां में भाजपा की बैठक में संगठन को मजबूत करने, एसआईआर, बीएलए-2 प्रशिक्षण और हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

खरसावां | खरसावां के आमदा में भाजपा के खरसावां पश्चिम मंडल की बैठक बुधवार को हुई. मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें संगठन को सशक्त बनाने व संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की तैयारी, बीएलए-2 प्रशिक्षण व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई.

हर घर तिरंगा को अभियान को सफल बनाने की अपील

इसके अलावा संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रधान माटीसोय, प्रशांत महतो, विजय महतो, प्रदीप प्रधान, सुशील महतो, पंकज पति, विषकंठ प्रधान सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola