भाजपा की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं कार्यकर्ता : उज्जवल
बैठक में उपस्थित भाजपाई.
हेंसल में भाजपा राजनगर मंडल की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
राजनगर | भाजपा राजनगर प्रखंड पूर्वी मंडल की प्रखंड स्तरीय कार्यकारिणी बैठक बुधवार को हेंसल में हुई. मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने व आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई.
जनकल्याणकारी योजनाओं काे लोगों तक पहुंचाने की अपील
मौके पर मंडल अध्यक्ष उज्जवल मोदक ने कहा - पार्टी की नीतियों व जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की सफल तैयारी एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया. बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो ने भी संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने की अपील की.
बैठक में ये थे मौजूद
इस मौके पर खिरोद महतो, अजीत मंडल, संतु नायक, बिनोद ज्योतिषी, राजकपूर प्रधान, शिव दुलाल आचार्य, कृष्णा सरदार, पवित्र महाकुड़, अर्जुन महतो, रंजीत गोप, कंचन मंडल, अधिर पंडा, सुखदेव साहु, अजीत परीक्षा, राजकुमार गोप, सूर्य नारायण खंडेलवाल, युधिष्ठिर पांडे आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










