कुचाई में पंचायत प्रतिनिधियों को मिला योजना निर्माण का प्रशिक्षण
कुचाई में दो दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लेते प्रतिभागी.
सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई में ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ. इसमें विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई.
खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ. इसमें प्रखंड की 10 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया, रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत सहजकर्ताओं ने भाग लिया. मास्टर ट्रेनर पंकज कुंभकार एवं श्याम मुर्मू ने जीपीडीपी, एलएसडीजी, क्वालिटी जीपीडीपी, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल ग्रामसभा तथा महिला सभा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी.
ग्रामसभा की भूमिका व याेजनाओं के समन्वय की प्रक्रिया समझाई
उन्होंने बताया कि जीपीडीपी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. प्रशिक्षण के दौरान संसाधन मानचित्रण, ग्रामसभा की भूमिका, पंचायत की आवश्यकताओं का आकलन तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के समन्वय की प्रक्रिया समझायी गयी. कार्यक्रम में बीपीओ रेशमी लामाय, मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय, अनुराधा उरांव, लुदरी हेंब्रम, मंगल सिंह मुंडा, शास्त्री सांगा, रेखामनी उरांव, सरस्वती मींज, भीमसेन गागराई, पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद महतो, हरे कृष्ण प्रधान, बुद्धेश्वर सिंह, फुलमनी सोरेन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शचिंद्र कुमार दाश
शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










