उरमाल में दो घरों में चोरी, कार छोड़कर भागे चोर, कार जब्त

Updated:
विज्ञापन

चोरी में उपयोग कार जब्त

चौका के उरमाल गांव में दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात, चोरों ने सोना-चांदी और नकदी पर हाथ साफ किया. पुलिस ने चोरों की छोड़ी हुई कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

चौका: चौका के उरमाल गांव में मंगलवार देर रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. भागने के दौरान चोर अपनी कार छोड़कर अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार चोरों ने लंबोदर महतो और विपतारण महतो के घर का दरवाजा तोड़कर अलमीरा और बक्से में रखे सोना, चांदी और नगद चोरी कर लिये. परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोये थे.

आहट होने पर जागकर बाहर निकले तो चोर कार स्टार्ट कर जमशेदपुर की ओर भागने लगे. सूचना पर पहुंची चौका थाना की गश्ती दल ने पीछा किया. पुलिस को देख चोर अंधेरे का फायदा उठाकर कार छोड़कर भाग गये. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि कार को जब्त कर थाना में रखा गया है. पुलिस चोरों की तलाश कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola