रामगढ़ : भूमि विवादों के समाधान को लेकर आयोजित हुआ अंचल-सह-थाना दिवस

Updated:
विज्ञापन
Ramgarh News

थाना दिवस के अवसर पर नागरिकों की समस्याएं सुनते थाना प्रभारी व अंचल अधिकारी.

Ramgarh News: रामगढ़ थाना में भूमि विवादों के त्वरित समाधान हेतु अंचल-सह-थाना दिवस आयोजित हुआ. अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News: भूमि विवाद से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन व आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रामगढ़ थाना में अंचल-सह-थाना दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अंचल अधिकारी और रामगढ़ थाना के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से उपस्थित होकर भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की. 

संयुक्त रूप से सुनी गई लोगों की समस्याएं 

इस दौरान भूमि संबंधी विभिन्न मामलों में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित पक्षों की उपस्थिति में सुनवाई की गई तथा विवादों के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि भूमि विवादों के निष्पादन में राजस्व अभिलेखों की जांच और पुलिस प्रशासन के समन्वय से पारदर्शी और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. 

कई मामलों में दस्तावेजों की हुई जांच

अंचल-सह-थाना दिवस में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं. कई मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई, जबकि कुछ मामलों में स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया. 

हर माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को होगा आयोजन

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के संयुक्त निर्देश पर प्रत्येक माह के द्वितीय और चतुर्थ शुक्रवार को अंचल-सह-थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा. इसका उद्देश्य भूमि विवादों का स्थानीय स्तर पर शीघ्र निष्पादन कर अनावश्यक विवाद और मुकदमेबाजी को कम करना है.

ये भी पढ़ें…

धनबाद के सदर अस्पताल की पैथोलॉजी ‘बीमार’, मरीजों को घंटों करना पड़ रहा इंतजार

Dhanbad: गोल्फ ग्राउंड मेले में अवैध पार्किंग वसूली पर निगम का शिकंजा, आयोजक पर 25000 का जुर्माना

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola