रामगढ़: “बोल बम” के जयघोष के बीच कांवड़ियों का पहला जत्था देवघर रवाना

पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर परिसर से कांवड़ियों के जत्थे को रवाना करते जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के पीटीपीएस से कांवड़ियों का पहला जत्था देवघर रवाना हुआ। विधायक रोशन लाल चौधरी ने श्रद्धालुओं को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
अजय तिवारी की रिपोर्ट
रामगढ़. श्रावण मास की पावन बेला में “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी उद्घोष से मंगलवार को पीटीपीएस पोस्ट ऑफिस स्थित हनुमान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पालू पंचायत, कोतो पंचायत और कटिया पंचायत से करीब 300 श्रद्धालु कांवड़ियों का पहला जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुआ.
विधायक ने कांवड़ियों को भेंट किया भगवा अंगवस्त्र
इस अवसर पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोशन लाल चौधरी ने कांवड़ियों को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उनकी सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की कामना की. उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की आराधना भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है.
कांवड़ यात्रा देती है सेवा और समर्पण का संदेश
विधायक ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश देती है. उन्होंने बाबा भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की.
बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद
कार्यक्रम में पतरातू मंडल अध्यक्ष, पूर्व मुखिया गंगाधर महतो, रघुवीर महतो, धनेश्वर महतो, राजेश महतो, संजय महतो, रिंकू मिश्रा, विनोद यादव, मिंटू महतो, गणेश करमाली, नरेश महतो, टेकलाल महतो, अर्जुन महतो, सुलेंद्र महतो, सुनील प्रजापति, अजय भुइया, दिनेश महतो, कामेश्वर महतो, लालो देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी, कैलाश महतो, आशा देवी, सरिता देवी, आंचल कुमारी, सविता देवी, प्रतिमा कुमारी, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, लव सिंह, रामपुकर सिंह, प्रमुख सिंह, बबन सिंह, भीम सिंह, अशोक रजवार, संध्या देवी, लक्ष्मी देवी, बिंदिया देवी, गुड़िया देवी, रतिकांत पाठक, सैनिक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.
भक्तिमय माहौल में हुआ रवाना
पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. बाबा भोलेनाथ के जयघोष के बीच कांवड़ियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










